चंदौली जमीन घोटाला: तीन PCS अफसर निलंबित, अवैध कब्जेदारों को राहत देने का आरोप

Gorakhpur Jail

लखनऊ/चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जमीन घोटाले को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। नियुक्ति विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तीन PCS अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों पर सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में अवैध कब्जेदारों के पक्ष में आदेश पारित करने का गंभीर आरोप है।

निलंबित किए गए PCS अधिकारियों में…

  • विराग पांडेय, SDM गाजियाबाद
  • लालता प्रसाद, SDM बुलंदशहर
  • सतीश कुमार, SDM एटा

20 बेदखली नोटिस वापस लेने का आरोप

आरोप है कि इन तीनों अधिकारियों ने चंदौली में तैनाती के दौरान अवैध कब्जादारों को राहत देते हुए बेदखली से संबंधित 20 आरसी (RC) नोटिस वापस ले लिए। यह सभी नोटिस सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण से जुड़े थे।

खलिहान से कब्रिस्तान तक शामिल

प्रमुख सचिव आईएएस एम. देवराज ने जानकारी दी कि डीएम चंदौली की जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है कि जिन जमीनों के नोटिस वापस लिए गए, वे खलिहान, चकमार्ग, कब्रिस्तान, परती और बंजर भूमि जैसी महत्वपूर्ण सरकारी संपत्तियां थीं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि नोटिस वापस लेने के साथ-साथ अतिक्रमणकारियों के पक्ष में आदेश पारित किए गए, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।

आगे की जांच जारी

शासन स्तर पर इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। फिलहाल तीनों PCS अधिकारियों को निलंबित कर आगे की विभागीय जांच और संभावित कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण और उसमें कथित प्रशासनिक मिलीभगत को लेकर यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों का संकेत दे रही है।

Spread the love

UGC
Analysis homeslider

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

UGC भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में आरक्षण,UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के प्रावधानों और सामाजिक न्याय की नीतियों को लेकर एक नया और गहरा वैचारिक संघर्ष आकार ले रहा है। हाल के दिनों में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और अन्य अगड़ी जातियों (जिन्हें सामान्य वर्ग या सवर्ण समाज कहा जाता है) के बैनर तले हो […]

Spread the love
Read More
Election
Analysis homeslider Politics

चुनाव आयोग की आड़ में फिर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला

Election एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्षी दलों ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करके मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की सियासी कोशिश शुरू कर दी है। अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि तीन सदस्यीय […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More