ब्लॉक किया तो खूनी बन गई प्रेमिका: बंद कमरे में चाकू से ताबड़तोड़ वार

Untitled 2 copy 6
  • युवक की हत्या के बाद यूं पकड़ी गई आरोपी

नया लुक डेस्क

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार जब शक और गुस्से में बदला, तो उसका अंत खौफनाक कत्ल में हुआ। बिलासपुर के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड द्वारा ब्लॉक किए जाने से नाराज युवती ने उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवती का नाम रोशनी सूर्यवंशी बताया जा रहा है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता बना मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक, कामता और रोशनी की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। पहले चैट, फिर व्हाट्सएप कॉल और लगातार बातचीत से दोनों करीब आते चले गए। कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन अचानक युवक ने युवती को मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया। यही बात रोशनी को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। उसे शक हुआ कि कामता किसी और लड़की से बात कर रहा है या उसे धोखा दे रहा है। यह शक जल्द ही जुनून और गुस्से में बदल गया।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

मोबाइल देखने की मांग और फिर ताबड़तोड़ वार

घटना के दिन रोशनी हाथ में चाकू लेकर सीधे कामता के कमरे में पहुंची। वहां उसने युवक से उसका मोबाइल फोन दिखाने को कहा। जब कामता ने मना किया तो दोनों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते गुस्से में बेकाबू हुई युवती ने युवक के सीने पर चाकू से कई वार कर दिए। हमला इतना तेज और घातक था कि कामता की मौके पर ही मौत हो गई।

शव के पास बैठी रही प्रेमिका, भागने की कोशिश नहीं

इस सनसनीखेज वारदात के बाद भी रोशनी वहां से फरार नहीं हुई। खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा रहा और युवती काफी देर तक उसके पास बैठी रही। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद थी, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़े

ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा

पुलिस कर रही गहन जांच

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला शक, जुनून और सोशल मीडिया रिश्तों के खतरनाक अंजाम को दर्शाता है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक […]

Spread the love
Read More
Crime News

नगराम: बहराइच से लाकर सप्लाई करते गांजा

अंतर्जनपदीय स्तर पर करते हैं तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार सोलह लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा, दो आई मोबाइल फोन, एक कार व 12,500 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Marijuana Trafficking : बहराइच जिले से भारी मात्रा में गांजे की खेप लाकर उसे राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया […]

Spread the love
Read More
Nirmal Ghosh
Crime News National

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने का है आरोप ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में नया लुक ब्यूरो Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के […]

Spread the love
Read More