नया लुक डेस्क
नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों का दमदार आगाज कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम व साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह सही साबित कर दिखाया।
ये भी पढ़े
ईशान किशन का तूफान, शुरुआत से ही आक्रामक तेवर
ओपनिंग में उतरे ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। ईशान किशन ने महज 20 गेंदों में 53 रन ठोकते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और रिटायर आउट होकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स की भरमार देखने को मिली।
पावरप्ले में भारत का धमाका टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए
4 ओवर में बनाए 44 रन
5 ओवर में पहुंचे 73 रन
8 ओवर में स्कोर 102 रन के पार
इसके बाद मैदान पर उतरे तिलक वर्मा ने भी तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए।
सूर्या-तिलक ने संभाली कमान
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 135 रन पर दो विकेट था। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी ने पारी को मजबूती दी और टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया।
नई ओपनिंग जोड़ी पर सबकी नजर
इस मैच में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिला, और उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को मजबूत संदेश दे दिया। लंबे समय बाद फिट होकर लौटे तिलक वर्मा भी लय में नजर आए।
ये भी पढ़े
विश्व कप अभ्यास मैच में इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रनों से हराया
वर्ल्ड कप से पहले जबरदस्त संकेत
न्यूजीलैंड को हाल ही में 4-1 से टी20 सीरीज हराने वाली टीम इंडिया इस वॉर्मअप मुकाबले में भी शानदार फॉर्म में दिख रही है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी, ऐसे में यह मुकाबला हाई-वोल्टेज साबित हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह रंग में नजर आ रही है। ईशान किशन की विस्फोटक शुरुआत और सूर्या-तिलक की मजबूत साझेदारी ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया खिताब के लिए पूरी तरह तैयार है।
