धामी सरकार के कार्यकाल में अब तक साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली

Untitled 17 copy 2

देहरादून। धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अब तक साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। प्रति माह औसत 518 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता कायम होने से अब युवाओं का चयन एक से अधिक विभागों में हो रहा है। वहीं सरकार ने युवाओं को स्किल डेवलमेंपमेंट के जरिए विदेश में तक रोजगार देने की व्यवस्था की। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। पहले और दूसरे कार्यकाल को मिलाकर अब मुख्यमंत्री का कार्यकाल 54 महीने का हो चुका है।

इस दौरान लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में स्थायी रोजगार प्रदान किया गया। यानि प्रति माह 518 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। अगले एक साल में भी विभिन्न आयोगों के जरिए, रिकॉर्ड संख्या में भर्तियां सम्पन्न की जाएंगी। इस तरह यह आंकड़ा बढ़ना तय है। सरकारी भर्तियों में सक्रिय नकल माफिया के कुचक्र को तोड़ने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने फरवरी 2023 से उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय), कानून लागू कर प्रदेश और देश को एक मॉडल नकल विरोधी कानून दिया। इसके बाद से उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से समय पर बिना बाधा के सम्पन्न हो रही हैं। पहले भर्तियों में औसतन दो से तीन साल का समय लग रहा था, अब औसतन एक साल में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जा रही है। साथ ही प्रतिभाशाली युवा एक से अधिक परीक्षा में चयनित हो रहे हैं।

मौजूदा सरकार ने साल 9 नवंबर 2022 से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना शुरु की है, इसके लिए युवाओं को आतिथ्य, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जर्मनी और जापान में रोजगार प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिसमें से 37 को जापान में रोजगार प्रदान किया जा चुका है।

International Nurses Day
Analysis Health homeslider International

विश्व नर्स दिवस:  ‘लेडी विद द लैंप’ की विरासत: बीमारों को नया जीवन देती हैं नर्सें

राजेन्द्र गुप्ता किसी भी बीमार व्यक्ति की सेवा नर्स या पारा मेडिकल स्टाफ द्वारा जिस निष्ठा, आत्मीय ता, त्याग और समर्पण के साथ सहजता से की जाती है, उस तरह से शायद अपना भी न कर पाए। मरीज को नकारात्मक सोच से बाहर निकालकर उसे एक नया जीवन देने में नर्स की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका […]

Read More
HoroscopeNayaLook
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत…आज का राशिफल

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है और इस दिन विशेष रूप से उनकी कृपा कुछ राशियों पर अधिक बरसती है। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कई जातकों के लिए सौभाग्य, उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ लोगों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने […]

Read More
crime
Crime News homeslider

इलाके में खौफ, 24 घंटे… तीन कत्ल… और एक ही संदिग्ध!

लगातार हो रही हत्याओं ने थर्रा उठा पूर्वांचल का यह जिला पुलिस के हाथ पांव फूले, अब किसी तरह एक सटीक वार को तैयार नया लुक संवाददाता लखनऊ। यूं तो प्रधानी चुनाव आते ही पूर्वांचल की फिजा खूनी हो जाती है। लेकिन इस बार जनगणना आगामी विधानसभा चुनाव के चलते टल रहे ग्राम पंचायत चुनाव […]

Read More