महानगर: सिपाही की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • दस साल से चल रही थी बीमार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में सिपाही की पत्नी ने जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलते देख परिवार वाले सन्न रह गये। आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का दस साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से मैनपुरी निवासी विष्णु प्रेमी यादव 32वीं बटालियन सरोजनीनगर में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह वर्तमान में महानगर स्थित 35वीं बटालियन के सरकारी आवास में पत्नी पंकज उर्फ रूबी यादव (35), बेटे विराट और बेटी गौरी के साथ रहते हैं।

ये भी पढ़े

कानपुर: रेस्टोरेंट के बाहर दबंगों मचाया तांडव, बीच सड़क पर छात्र की पिटाई कर की फायरिंग

विष्णु प्रेमी यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पंकज उर्फ रूबी का बीते करीब दस साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहती थीं। परिवार जल्द ही सरोजनीनगर स्थित 32वीं बटालियन के सरकारी आवास में शिफ्ट होने वाला था। शनिवार सुबह विष्णु प्रेमी अपने बेटे और बेटी को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक स्कूल में टेस्ट दिलाने के लिए लेकर गए थे। उस समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब वह बच्चों के साथ वापस घर लौटे तो पत्नी को उल्टियां करते हुए देखा। इस पर उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने डॉक्टरों को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान मंगलवार सुबह तड़के उनकी मौत हो गई।

Spread the love

Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Thailand school shooting
Crime News International

थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने आठ लोगों की जान ली

पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग की, फिर सुसाइड Thailand school shooting: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इससे तीन शिक्षक और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। फिर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली […]

Spread the love
Read More
Car fire incident
Crime News Uttar Pradesh

BKT  में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास हुई घटना का मामला हादसा या फिर कोई और वजह, कितने लोग कार में सवार थे यह पता नहीं चल सका ए अहमद सौदागर Car fire incident in BKT: BKT थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार के पास सड़क किनारे मारूति कार में अचानक आग लग […]

Spread the love
Read More