चिनहट: सडक पार कर रही 8वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Bus Accident

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक 8वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से आजमगढ़ मुखलिशपुर कप्तानगंज निवासी मनोज उपाध्याय अपने परिवार के साथ नौबस्ता कला देवा रोड चिनहट में रहते हैं।

चाचा अनूप ने बताया भाई मनोज टेल्को कंपनी में नट बोल्ट बनाने का काम करते हैं। बेटी अर्पिता (13) उन्हें खाना देने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे अर्पिता उछलकर डिवाइडर से टकरा गई। अर्पिता के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Spread the love

Crime News

लव मैरिज से नाराज परिवार पर ऑनर किलिंग का आरोप, 19 साल की लड़की की हत्या

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित ऑनर किलिंग में 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई और उसके शव को पहचान छिपाने के लिए नदी किनारे जला दिया गया। आरोप है कि युवती के परिवार वाले उसकी लव मैरिज से […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम, मां और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

MeerutMurderCase  : मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। पुलिस जांच […]

Spread the love
Read More
Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More