“बहुत याद आते हैं पापा”, अजित पवार को बेटे ने यूं किया याद

5208958 untitled 79 copy

मुंबई: बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के निधन के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है। इस बीच उनके बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की है, जिसने लोगों की आंखें नम कर दी हैं।

जय पवार ने अपने पिता के साथ बिताए पुराने पलों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आपकी बहुत याद आती है, पापा। काश समय रुक गया होता। मैं आपको कसकर गले लगा लेता और हमेशा ऐसे ही रहता। बहुत याद आ रही है, पापा।” यह पोस्ट उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की, जबकि यही संदेश उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया।

जय पवार आमतौर पर सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखते हैं। वे लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। हालांकि, इसके बावजूद वे पारिवारिक व्यवसायों और कोऑपरेटिव सेक्टर से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा, विधानसभा और हाल में हुए नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम चुनावों में एनसीपी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार भी किया था।

CO ऑपरेशन ANTF डॉ बीनू सिंह की मेहनत लाई रंग: 18 से अधिक हुई कार्रवाई, दो दर्जन से ज्यादा तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे

अजित पवार 28 जनवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के प्रचार के सिलसिले में बारामती आ रहे थे। इसी दौरान रनवे पर लैंडिंग के वक्त उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। यह खबर सामने आते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

29 जनवरी को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ आम नागरिकों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि अजित पवार का जनाधार कितना व्यापक था।

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग का प्रभार मिला है। सोमवार को सुनेत्रा पवार कराड स्थित यशवंतराव चव्हाण स्मारक पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को वह काटेवाडी स्थित अपने निवास ‘सहयोग’ में रहेंगी, जहां पवार परिवार शोक संवेदना व्यक्त करने आने वाले लोगों से शाम चार बजे तक मुलाकात करेगा।

म्यांमार
homeslider International

म्यांमार में मिला रहस्यमयी सांप, बदलते रंग-रूप से वैज्ञानिक भी हैरान

बदलते रंग-रूप और रहस्यमयी पहचान से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज म्यांमार में वैज्ञानिकों ने सांप की एक नई और रहस्यमयी प्रजाति की खोज की है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। इस रहस्यमयी जीव का नाम अयेयारवाडी पिट वाइपर रखा गया है, जो अयेयारवाडी नदी के नाम पर आधारित है। इस सांप […]

Read More
वाराणसी
homeslider Uttar Pradesh

वाराणसी में सुनारों का अनोखा विरोध, दुकानें बंद कर सड़क पर बेची ‘झालमुरी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक अनोखा और चर्चा में आया वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सुनार अपनी पारंपरिक दुकानों को बंद कर सड़क पर झालमुरी बेचते नजर आए। यह दृश्य स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ये भी पढ़े ये […]

Read More
Untitled 1 copy
Bihar homeslider

बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया है, जिसने समाज की पुरानी सोच को झकझोर कर रख दिया। वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में पांच बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी जिम्मेदारी में बेटों से कम नहीं […]

Read More