घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली से चलने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

untitled 2026 02 03t093110 1770091253 1
  • ट्रेनों की देरी और यात्रियों की परेशानी पर फोकस

नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार सुबह घने कोहरे का असर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के पालम और सफदरजंग इलाकों में दृश्यता घटकर मात्र 100 मीटर रह गई, जिससे सड़क, हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेलवे संचालन पर पड़ा है, जहां दिल्ली से आने-जाने वाली 60 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई प्रमुख ट्रेनें 7 से 8 घंटे की देरी से संचालित हो रही हैं। खराब दृश्यता के चलते ट्रेनों की गति कम करनी पड़ी, जिससे लंबी दूरी की गाड़ियां अपने तय समय पर नहीं पहुंच सकीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन लोगों को जो कामकाज या जरूरी यात्राओं के लिए घर से निकले थे।

संसद भवन में NDA सांसदों की अहम बैठक, पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ सम्मान

प्रभावित ट्रेनों में कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (15707), पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12801), गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (12397), कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451) और प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (22437) शामिल हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों की अपडेट जानकारी के लिए लगातार पूछताछ करते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 188 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज किन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले?

Today’s Horoscope मेष : अपने वाकचातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। वृषभ : वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते […]

Spread the love
Read More
Three mobile phones, eight bank passbooks
homeslider Uttar Pradesh

यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार

तीन मोबाइल फोन,आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो ATMकार्ड व 15 हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Cyber ​​Fraud Gang: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध करने वाले गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Premchand
Analysis homeslider

नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से किए गए सम्मानित

अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज,खलीलाबाद( संतकबीरनगर) मुंशी प्रेमचंद की जयन्ती पर दो अगस्त 2026 को दूरसंचार पर आयोजित डिजिटल गोष्ठी में नार्वे से अंतर्राष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ल ‘ शरद आलोक’ ने नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 की घोषणा की। प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान कथा, कविता, आलोचना, रंगमंच, और […]

Spread the love
Read More