भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर: शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल

Untitled 3 copy 1
  • सेंसेक्स 3657 और निफ्टी 1220 अंकों की छलांग के साथ खुले

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच नई ट्रेड डील की घोषणा ने घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने के ऐलान के बाद निवेशकों का भरोसा लौट आया, जिसका असर मंगलवार को बाजार खुलते ही साफ नजर आया। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3656.74 अंकों की ऐतिहासिक तेजी के साथ 85,323.20 के स्तर पर खुला, जो करीब 4.48 प्रतिशत की उछाल दर्शाता है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी 1219.65 अंकों की बंपर बढ़त के साथ 26,308.05 पर पहुंच गया, जिसमें लगभग 4.86 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली।

बजट के झटके के बाद बाजार की दमदार वापसी

गौरतलब है कि इससे पहले 1 फरवरी को बजट वाले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल बन गया था। लेकिन भारत-अमेरिका ट्रेड डील की सकारात्मक खबर ने बाजार की दिशा ही पलट दी और निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

ट्रेड डील से बढ़ेगा कारोबार और निवेश

विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ में कटौती से भारत के निर्यात को बड़ा फायदा मिलेगा, जिससे आईटी, फार्मा, ऑटो और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा, जो आने वाले दिनों में बाजार को और ऊंचाई पर ले जा सकता है।

Spread the love

Gold Price Today
Business

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

Gold Price Today: शुक्रवार, 14 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,53,230 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
JP Nadda's health
homeslider National Politics

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

JP Nadda’s health: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल […]

Spread the love
Read More