- शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी घोटाले में नाम था शामिल
- ईओडब्ल्यू की जांच में कुल 11 आरोपी दोषी पाए थ, नौ अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। सैकड़ों लोगों को सस्ते दामों में जमीन देने का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपए लेकर भागने वाली शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत जानकीपुरम क्षेत्र के एल आई जी 219 सेक्टर निवासी प्रीति सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला धोखेबाज कंपनी में एच आर ओ के पद कार्यरत थी, जिसके द्वारा बायर रजिस्ट्री में फर्जी दस्तखत की गई थी।
बताते चलें कि शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों को सस्ते दामों में जमीन देने का लालच देकर निवेशकों के करोड़ों रुपए लेकर भाग गई थी। इस मामले में अपनी-अपनी गाढ़ी कमाई खोने वाले निवेशकों ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है इस मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग जांच पड़ताल कर रही थी कि कुल 11 अभियुक्त दोषी पाए थे, जिनमें नौ अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। इस बड़े फर्जीवाड़े में जानकीपुरम क्षेत्र के सेक्टर में रहने वाली महिला प्रीति सिंह फरार चल रही थी। आर्थिक अपराध टीम ने सोमवार को अभियुक्ता प्रीति सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
