- जनपद अयोध्या से एक-एक व पीलीभीत से 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। हत्या, लूट व जालसाजी के मामले दो जिलों अयोध्या और पीलीभीत से दस सालों से फरार चल रहे दो सगे भाईयों हसीब व नफीस को यूपी एसटीएफ ने सोमवार को अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दो भाई हत्या, लूट व ठगी करने के मामले में दस साल से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने एक-एक लाख और 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों भाईयों हसीब व नफीस पुत्र पीलीभीत जिले के सेरामऊ थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली धारा 302,201,394,412 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज था, जबकि पीलीभीत जिले के सेरामऊ थाने वर्ष 20215 धारा 406,420,467 व 468 के तहत मुकदमा दर्ज था। बताया जा रहा है कि इन दोनों भाईयों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस दस साल से खाक छानती रही है, लेकिन शातिराना दिमाग वाले दोनों भाई हाथ नहीं लग सके तो पुलिस के अफसरों ने इनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी।
एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु कुमार ने बताया कि उनकी टीम तलाश में जुटी थी कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार चल रहे दोनों इनामी भाई बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वर्ष 2016 व वर्ष 2015 फरार चल रहे थे और इनकी गिरफ्तारी के एक-एक व 25-25 रुपए का इनाम घोषित था।
