SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दाखिल की याचिका

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एसआईआर की आड़ में लोकतांत्रिक अधिकारों से समझौता किया जा रहा है। ममता बनर्जी से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद डोला सेन और डेरेक ओब्रायन भी इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं। इन याचिकाओं पर चार फरवरी को सुनवाई होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह मामला आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा संवैधानिक मुद्दा बन सकता है।

ये भी पढ़े

मौसम अलर्ट: दिल्ली से मुंबई तक कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का कहर, कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी

 

दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बंगाल में अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वह चुनाव आयोग और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सहारा लेकर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर बीजेपी में हिम्मत है तो उसे राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। एजेंसियों और चुनाव आयोग का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा है।” उन्होंने दावा किया कि देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की प्रक्रियाओं से चुनावी नतीजों को प्रभावित किया गया है।

सोमवार को ममता बनर्जी अपने पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने वाली हैं। इस बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी।  ममता बनर्जी इससे पहले भी कह चुकी हैं कि जरूरत पड़ने पर वह एक “आम नागरिक” के रूप में सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। उन्होंने साफ किया कि वह इस लड़ाई को सत्ता की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई मानती हैं

ये भी पढ़े

बच्चों ने सीखी निबंध लेखन की बारीकियां

 

homeslider National West Bengal

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, 84 देसी बम मिलने से मचा हड़कंप

परगना/पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच दक्षिण 24 परगना जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली बरामदगी सामने आई है। तलाशी अभियान के दौरान यहां 84 देसी बम और एक राइफल बरामद की गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तलाशी अभियान […]

Read More
homeslider National West Bengal

बंगाल में ‘वंदे मातरम’ बनाम ‘जन गण मन’ विवाद: क्या टैगोर के सम्मान पर छिड़ी सियासी जंग

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार के एक नए निर्देश ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी आदेश में आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाने या बजाने की बात कही गई है। साथ ही […]

Read More
homeslider National West Bengal

बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा, क्या कर रही है सरकार और मानव अधिकार संस्थाएं?

प्रशांत प. सूर्यवंशी बांग्लादेश में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच कट्टरपंथ का एक खौफनाक मामला सामने आया है। भारत विरोधी प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसे पेड़ में बांधकर आग लगा दी गई। गौरतलब है कि बांग्लादेश के मयमनसिंह में इस्लाम का अपमान करने के […]

Read More