सैरपुर: चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पोते ने ली बाबा की जान, चार दिन पहले हुई घटना का मामला

  • इलाज के दौरान बाबा ने तोड़ा दम, फैली सनसनी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों कत्ल किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सैरपुर थाना क्षेत्र में एक पोते ने चाकू मारकर अपने बाबा की जान ले ली। 28 जनवरी को जमीन विवाद में उसने 88 वर्षीय बुजुर्ग को चाकू मारा था। तब से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। पुलिस के मुताबिक, 88 वर्षीय गजराज और उनके पोते रोहित उर्फ आकाश के बीच जमीन की बिक्री को लेकर विवाद हो गया था।

ये भी पढ़े

साइबर कैफे संचालक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

इस पर रोहित ने गजराज को चाकू मार दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल गजराज को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रोहित फरार हो गया। गजराज के बेटे ने उसके खिलाफ तहरीर देकर कातिलाना हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया था। अब हत्या की धारा केस तब्दील कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम रोहित की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More