15 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में, वाराणसी–सिलीगुड़ी के बीच दौड़ेगी 250 किमी/घंटा की ट्रेन

bullet train 2 2026 02 65602d79439b2039e1ac686cbaa5d784 3x2 1

केंद्र सरकार ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए बजट में वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जहां अभी यह सफर करीब 15 घंटे में तय होता है, वहीं हाई-स्पीड ट्रेन से यह दूरी महज तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी

इस कॉरिडोर पर प्रस्तावित ट्रेनें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। यह न सिर्फ यात्रियों का समय बचाएगा, बल्कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी को भी पूरी तरह बदल देगा। सिलीगुड़ी उत्तर-पूर्वी राज्यों का प्रवेश द्वार है, जबकि वाराणसी देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। ऐसे में यह रेल लिंक सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन तीनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

पूर्वी भारत को मिलेगा हाई-स्पीड नेटवर्क

वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा। इससे न केवल लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रूट से औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

क्या सूरज की रोशनी से डायबिटीज को किया जा सकता है कंट्रोल? जानें आसान तरीका

देश में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री ने कुल सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है। इनमें मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी शामिल हैं। इन कॉरिडोरों के जरिए देश के बड़े औद्योगिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र आपस में जुड़ेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट है। 2026–27 के बजट में सरकार ने रेलवे, विमानन और जल परिवहन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। इन योजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत घटाना और देश की आर्थिक वृद्धि को तेज करना है।

Untitled 1 copy
Crime News homeslider International

काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग

278 यात्रियों और 11 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया, लैंडिंग के दौरान मचा हड़कंप उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल की राजधानी काठमांडू  के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आ रही र्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK726 के लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में अचानक आग लग […]

Read More
Somnath Temple History
National

12 ज्योतिर्लिंगों में पहला सोमनाथ मंदिर क्यों है खास? जानिए इतिहास

Somnath Temple History :  भारत की सनातन संस्कृति में  सोमनाथ मंदिर का विशेष स्थान है। यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारतीय आस्था, संघर्ष और पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक माना जाता है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित यह मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। सदियों से यह […]

Read More
Untitled 2 copy
Business homeslider

एयर इंडिया में बड़ा एक्शन: तीन साल में 1000 से ज्यादा कर्मचारी निकाले गए, CEO ने बताई वजह

नैतिकता उल्लंघन, तस्करी और नियमों के दुरुपयोग पर कंपनी की सख्ती एयर इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। कंपनी ने यह कार्रवाई नैतिकता संबंधी नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के मामलों में की है। एयर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने […]

Read More