GST : इस्तीफा वापस लेकर लौटे सिंह, बयानबाज़ी से मचा सियासी-प्रशासनिक हंगामा

Untitled 11 copy

लखनऊ। GST उपायुक्त पद से इस्तीफा देने वाले प्रशांत सिंह ने आखिरकार अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। भारी उठापटक और लंबे ड्रामे के बाद प्रशांत सिंह ने एक बार फिर GST विभाग में वापसी कर ली है। इस्तीफे और वापसी के पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासनिक हलकों में खासा हंगामा देखने को मिला। इस बीच सिंह ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़े

BJP में खुली कलह, विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

प्रशांत सिंह का दावा है कि उनके भाई का संबंध मुख्तार अंसारी का सलाहकार बताए जाने वाले लोगों से रहा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद और दबाव की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि, उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सार्वजनिक रूप से लगाए गए इन बयानों ने मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।

ये भी पढ़े

समानता की तलाश में ब्राह्मण समाज

इस्तीफा वापस लेने के बाद  सिंह की विभाग में वापसी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासनिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि पूरे प्रकरण की आंतरिक जांच हो सकती है। फिलहाल GST विभाग या सरकार की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

One thought on “GST : इस्तीफा वापस लेकर लौटे सिंह, बयानबाज़ी से मचा सियासी-प्रशासनिक हंगामा”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More