महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री: सुनेत्रा पवार बनीं NCP विधायक दल की नेता, आज शाम लेंगी शपथ

Untitled 9 copy 31

 

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक क्षण जुड़ने जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को पार्टी के विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही उनका महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। सुनेत्रा पवार शनिवार सुबह अपने बेटे पार्थ पवार के साथ मुंबई पहुंचीं और शाम पांच बजे उन्हें डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुंबई के विधान भवन में दोपहर दो बजे आयोजित NCP विधायक दल की बैठक में पार्टी के 40 विधायकों की मौजूदगी में सुनेत्रा पवार को औपचारिक रूप से नेता चुना गया। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने उनसे मुलाकात कर समर्थन जताया। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन या राजभवन परिसर में आयोजित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्पष्ट कर दिया है कि महाराष्ट्र सरकार और महायुति गठबंधन सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के फैसले का पूरा समर्थन करेगा। राजनीतिक गलियारों में इसे सत्ता संतुलन के लिहाज से बेहद अहम कदम माना जा रहा है। इस बीच NCP (शरद पवार गुट) के खेमे में हलचल तेज हो गई है। बारामती स्थित शरद पवार के आवास ‘गोविंद बाग’ में पार्टी नेताओं की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार, युगेंद्र पवार और संदीप क्षीरसागर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। माना जा रहा है कि बदले राजनीतिक हालात में आगे की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

परिवारिक प्रतिक्रिया पर बोले शरद पवार

जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले परिवार को विश्वास में लिया गया था, तो उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “परिवार पर जब कोई विपदा आती है तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में कोई समस्या नहीं है। कुल मिलाकर, सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री बनना न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति में महिला नेतृत्व के लिए भी एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। अब सभी की नजरें शाम पांच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

 

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More