तिरुवनंतपुरम में मौसम बन सकता है टीम इंडिया की राह का रोड़ा, पांचवें T20 से पहले इंद्रदेवता पर टिकी निगाहें

Untitled 7 copy 34

 

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। यह मैच दोनों टीमों के लिए T20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने का सुनहरा मौका है, लेकिन इस अहम मुकाबले पर मौसम की छाया मंडराती नजर आ रही है। तिरुवनंतपुरम ऐसा शहर है जहां बारिश अचानक दस्तक दे सकती है और कई बार बड़े मुकाबले इसकी भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में फैंस के मन में यही सवाल है  कहीं मौसम इस हाई-वोल्टेज मैच का मजा खराब न कर दे।

क्या साथ देगा मौसम या बिगड़ेगा खेल

मौसम एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक मुकाबले के दौरान आसमान अधिकतर साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन करीब 10 प्रतिशत बारिश की संभावना से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया जा सकता। हालांकि अच्छी बात यह है कि तेज या लंबी बारिश की आशंका कम है। तापमान रात के समय लगभग 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस में सस्पेंस बरकरार

घरेलू मैदान पर संजू सैमसन पर रहेंगी सबकी नजरें

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा निगाहें केरल के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन पर टिकी होंगी। तिरुवनंतपुरम पहुंचते ही एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया और “संजू-संजू” के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में संजू के बॉडीगार्ड बनते हुए उनके लिए रास्ता बनवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फॉर्म को लेकर बढ़ा दबाव

हालांकि मुस्कान के पीछे संजू पर दबाव भी साफ नजर आ रहा है। हालिया मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है, जबकि ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप से पहले संजू की प्लेइंग-11 में जगह खतरे में पड़ सकती है। घरेलू मैदान पर यह मुकाबला संजू के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। अच्छा प्रदर्शन उन्हें आत्मविश्वास के साथ वर्ल्ड कप की ओर ले जा सकता है।

Spread the love

Sports

वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया, आएंगे कई नए चेहरे

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 16 सितंबर को किया जा सकता है। सीरीज के लिए टीम चुनना चयनकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि भारत के कई नियमित खिलाड़ी इस दौरान एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में वनडे टीम […]

Spread the love
Read More
Sports

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में रोहित शर्मा की होगी वापसी?

New Delhi: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होने जा रही है। सीरीज शुरू होने में अब करीब 10 दिन का समय बाकी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है। टीम चयन को लेकर होने वाली बैठक में सबसे […]

Spread the love
Read More
Sports

IND vs AFG: बदलेगी टीम इंडिया की XI, बिश्नोई को मौका

IND vs AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि […]

Spread the love
Read More