युवा साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप

Untitled 6 copy 38
  • मेडिकल बोर्ड से हो रहा पोस्टमार्टम, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां युवा साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है, जबकि साध्वी के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

जोधपुर की एसीपी छवि शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी के पिता के अनुसार रात के समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। स्थिति बिगड़ने पर परिवार ने एक स्थानीय कंपाउंडर को बुलाया, जिसने उन्हें इंजेक्शन लगाया। लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद हालत और गंभीर होती चली गई। घबराए परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने साध्वी को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस में सस्पेंस बरकरार

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

  • पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी
  • इंजेक्शन कौन-सी दवा का था
  • कंपाउंडर की योग्यता क्या थी
  • कहीं इलाज में लापरवाही तो नहीं हुई

इसके साथ ही पूरे मामले की फॉरेंसिक और मेडिकल जांच कराई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की साजिश या चूक सामने आ सके। सोशल मीडिया अकाउंट्स भी जांच के दायरे में पुलिस साध्वी प्रेम बाईसा के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर भी पड़ताल कर रही है। एसीपी के मुताबिक अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनके अकाउंट्स कौन संचालित कर रहा था और किन लोगों को उनकी लॉगिन जानकारी उपलब्ध थी। यह पहलू इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि साध्वी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी लोकप्रियता थी।

ये भी पढ़े

कानपुर: सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर किया ब्लेड से हमला

भाई ने मांगा इंसाफ, भक्तों में उबाल

साध्वी के भाई ने मीडिया से बातचीत में गहरा दुख और आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि परिवार सिर्फ न्याय चाहता है। उन्होंने मांग की कि पोस्टमार्टम पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए और यदि किसी की भी लापरवाही या साजिश सामने आए तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

आश्रम में उमड़े श्रद्धालु, निष्पक्ष जांच की मांग

जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में स्थित साध्वी का आश्रम उनके भक्तों का प्रमुख केंद्र रहा है। मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच गए और निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Spread the love

Rape
Delhi homeslider Uttar Pradesh

महिला पहलवानों के आरोपों वाले मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली राहत

Rape बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न केस में कोर्ट ने किया बरी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सुनाए गए फैसले में बृजभूषण शरण सिंह और […]

Spread the love
Read More
Train fire 
Bihar Crime News homeslider

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि […]

Spread the love
Read More
कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर8.53.36 AM
Crime News homeslider Jharkhand Uttar Pradesh

साहिबगंज से धनबाद जेल ले जाते समय जामताड़ा में पुलिस पर फायरिंग का आरोप

नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड का कुख्यात गैंग्सटर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रविवार को सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित कुसोई मोड़ के पास उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, जामताड़ा […]

Spread the love
Read More