कानपुर: सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर किया ब्लेड से हमला

Untitled 18 copy 12
  • चेहरे पर 13 वार कर किया लहूलुहान, नौ दिन बाद है युवती की शादी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले में एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक ने चेहरे पर ताबड़तोड़ तेरह वार कर युवती को लहूलुहान कर दिया। हमले में युवती के चेहरे और कलाई पर चोट आई है। नौ दिन बाद युवती की शादी होनी है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़े

शहीद को नमन कर अयोध्या जेल से दो कैदी हुए फरार

पुलिस के मुताबिक, नजीराबाद थाना क्षेत्र के भदौरिया चौराहा इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती के परिवार में माता-पिता, दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। लड़की का भाई ठेला लगाता है। परिजनों ने बताया कि उनके घर के पास एल्युमिनियम कारखाना है। फैक्ट्री में बीते दो साल से गोलू नाम का युवक काम करता है। गोलू का लड़की के घर आना-जाना था। युवती ने बताया कि बुधवार देर शाम गोलू आया और उसने रेस्टोरेंट चलकर खाना खाने की बात कही। गोलू नशे में था। इस वजह से लड़की ने इनकार कर दिया और अपने घर जाने को कहा। आरोप है कि इस पर गोलू ने सर्जिकल ब्लेड से चेहरे और कलाई पर करीब 13 बार हमला कर दिया। युवती ने काफी संघर्ष कर खुद को बचाने की कोशिश भी की। भीड़ ने आरोपी युवक गोलू की जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले किया।

ये भी पढ़े

टिंडर शो में बवाल: कैमरे के सामने गालियां, थप्पड़ और कपड़े उतारने का ड्रामा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पीटा युवती दोनों हाथ और चेहरे पर कई जगह ब्लेड लगने से लहुलूहान हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और गोलू को जमकर पीटा। हंगामे की सूचना पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की परिजनों और आक्रोशित लोगों से तीखी नोकझोंक भी हुई। एडीसीपी सेंट्रल समेत सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

वैशाख पूर्णिमा
homeslider Religion

वैशाख पूर्णिमा 2026: आज है पीपल पूनम, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है यह पावन दिन राजेन्द्र गुप्ता वैशाख माह की पूर्णिमा, जिसे पीपल पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, आज 1 मई 2026 (शुक्रवार) को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। यह दिन भगवान विष्णु और भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

शुक्रवार के दिन इन चार राशियों को मिलेगा धन का लाभ… जानें बाकी राशियों का हाल

शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। खासकर व्यापार, निवेश और नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए यह दिन लाभदायक साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति कुछ राशियों पर विशेष मेहरबान रहने वाली है, जिससे धन लाभ के प्रबल योग बन […]

Spread the love
Read More
Untitled 18 copy
homeslider International

नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

सीमा पर फंसे सैकड़ों ट्रक उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली/महराजगंज। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद भारत से जाने वाले सामानों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अब बिना अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) अंकित सामानों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस फैसले का असर सीमा क्षेत्रों में साफ दिखाई […]

Spread the love
Read More