मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Untitled 3 copy 36

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं।

ये भी पढ़े

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर: IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना भी विकसित करें, जिससे वे शिक्षा के साथ संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक भी बनें। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में शिक्षा विभाग में 11 हजार 500 से अधिक नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। 3 हजार 500 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। राज्य में शिक्षा में नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक कंचन देवराड़ी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More