यूपी STF : करोड़ों रुपयों की GST चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Untitled 40 copy
  • छह मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो आधार कार्ड, 17 चेकबुक, 11 पासबुक, नौ एटीएम कार्ड व 5200 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। करोड़ों रुपए की GST  के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर यूपी STF  ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर गिरोह के तीन सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इनका एक संगठित गिरोह है जो यूपी सहित अलग-अलग राज्यों के जिलों में बोगस फर्म का पंजीकरण कर फर्जी इनवाइस ई वे बिल के जरिए नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट का गोरखधंधा कर रहा था। करोड़ों रुपए से अधिक की राजस्व क्षति किए जाने का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी बोगस फर्मों के जरिए से वास्तविक फर्मों को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट बेचते थे।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान विशाल गर्ग, बशारत व फरमान के रूप में हुई है। सभी जालसाज सहारनपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। STF  के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो अलग-अलग राज्यों के विभिन्न जिलों में बोगस फर्मों का पंजीकरण कर फर्जी इनवाइस ई वे बिल के माध्यम से जीएसटी चोरी कर करोड़ों रुपए की राजस्व क्षति पहुंचाते थे।

इस अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश कर STF  टीम ने सदर बाजार परिसर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में दर्ज है। एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि कूट रचित प्रपत्रों के आधार पर बोगस फर्मों का पंजीकरण कर उसके माध्यम से फर्जी इनवाइस ई वे बिल काटकर वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट कार्ड बेचकर राजस्व को क्षति पहुंचाते थे। STF  का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Crime News

लव मैरिज से नाराज परिवार पर ऑनर किलिंग का आरोप, 19 साल की लड़की की हत्या

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित ऑनर किलिंग में 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई और उसके शव को पहचान छिपाने के लिए नदी किनारे जला दिया गया। आरोप है कि युवती के परिवार वाले उसकी लव मैरिज से […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम, मां और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

MeerutMurderCase  : मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। पुलिस जांच […]

Spread the love
Read More
Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More