बुलन्दशहर: छोटे भाई ने बड़े भाई को सरेराह गोली से उड़ाया

  • बुलन्दशहर खुर्जा नगर में वारदात से सनसनी
  • जान लेने के बाद कातिल भाई मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के मेरठ और सहारनपुर जिले में अपनों के हाथों हुए कत्ल का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में रविवार संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

चिनहट: सेमरा में बदमाशों ने जमीन कारोबारी की फार्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ झोंकी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में रहने वाले दो भाईयों जान मोहम्मद और आस मोहम्मद के बीच जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों भाईयों के बीच चली आ रही दुश्मनी ने रविवार को अचानक उस समय खूनी रूप अख्तियार कर लिया जब छोटे भाई जान मोहम्मद ने आस मोहम्मद के सिर और सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचते कि इससे पहले कलयुगी भाई मौके से भाग निकला। खून से लथपथ पड़े 45 वर्षीय आस मोहम्मद को पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More