यूपी BJP कार्यालय में दिग्गजों के साथ अमित शाह की एक घंटे चली बैठक से राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

Untitled 15 copy 15

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जिनकी हर बात और मुलाकात के बड़े मायने निकलते हैं। वो जब शनिवार दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो यह तय नहीं था कि किसके साथ और कितनी देर तक बैठेंगे। लेकिन करीब एक घंटे तक सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ बैठक कर बाहर निकले तो कई राजनीतिक कयास हवा में तैरने लगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि सरकार और संगठन के शीर्ष चेहरों के साथ बैठक कर उन्हें बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया है।

शाह की इस बैठक का असर संगठन एवं सरकार में फेरबदल में दिख सकता है। अंत में निकलते समय शाह ने सभी छह महामंत्रियों का भी हालचाल जाना। अन्य पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहते हुए अमित शाह ने 2014 में सूबे में अस्सी में अस्सी का फॉर्मूला दिया था। वह यूपी के भूगोल से पूरी तरह परिचित हैं जिसका दावा उन्होंने यूपी दिवस के कार्यक्रम के मंच से भी किया।

इधर, प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को चुनने के बाद पार्टी के सामने मिशन-2027 को लेकर कई चुनौतियां हैं। जहां एक ओर जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए प्रदेश इकाई का गठन होना है, वहीं चुनाव से पहले एक बार योगी मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर चर्चा है। इस सभी विषयों पर लखनऊ से दिल्ली तक कई बार मंथन हो चुका है। लेकिन नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद और अब मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच अमित शाह की लखनऊ में बैठक के मायने बढ़ गए हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ रहें सावधान

Today’s Horoscop : मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं। वृषभ : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही […]

Spread the love
Read More
IAS Promotion
Uttar Pradesh

शासन ने किए 18 IASअफसरों के तबादले

सहायक मजिस्ट्रेट से संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती शाहजहांपुर, बस्ती, बदायूं समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। सभी सहायक मजिस्ट्रेटों को संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: हत्थे चढ़ा जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी

मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजता था पैसा, मसूद अजहर का करता था प्रचार बिहार के पूर्णिया का रहने वाला जफर गिरफ्तार, व्हाट्सएप-फेसबुक से फैलाता था जिहादी जहर ए अहमद सौदागर Lucknow : उत्तर प्रदेश एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। ATS ने […]

Spread the love
Read More