पटना में तेज प्रताप का हमला, राहुल गांधी को बताया ‘डरपोक’ और ‘फटफटिया मास्टर’

untitled design 2026 01 25t173533 1769342933

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। तेज प्रताप के बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने राहुल गांधी को “डरपोक नेता” बताते हुए कहा कि केवल बयानबाजी और दिखावे की राजनीति से कुछ हासिल नहीं होने वाला।

तेज प्रताप ने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में राहुल गांधी को “फटफटिया मास्टर” करार देते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ हवा में बातें करना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “चिकन बनाना, मुर्गा-भात बनाना और फटफटिया चलाना—यही उनका असली काम है।” तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल बातें करते हैं, लेकिन जब ज़मीनी स्तर पर कदम उठाने का समय आता है तो पीछे हट जाते हैं।

बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान में मचा घमासान

कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने कांग्रेस पर देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन तोड़ना ही था, तो कांग्रेस को यह फैसला पहले ही कर लेना चाहिए था। चुनाव साथ लड़कर हारने के बाद अब गठबंधन टूटने की बातें करना गलत है। तेज प्रताप ने कहा कि जब राहुल गांधी प्रचार के दौरान सिर्फ “फटफटिया” चला रहे थे, तभी कांग्रेस को अपना फैसला साफ कर लेना चाहिए था।

अयोध्या दर्शन के मुद्दे पर भी तेज प्रताप ने राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि वे अयोध्या जाएंगे, लेकिन बाद में वहां नहीं पहुंचे। तेज प्रताप ने सवाल उठाया कि अगर घोषणा की थी तो दर्शन करने क्यों नहीं गए? सिर्फ बोल देने से कुछ नहीं होता।

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More