शर्मा ने छक्कों से किया मैदान का अभिषेक, खूंखार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा

Untitled 6 copy 23
  • अभिषेक का तूफाऩ थमा तो दूसरे खब्बू बल्लेबाज ने मचाया तहलका, छक्कों से सजाई अपनी पारी

नागपुर। अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले T-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्य ने शुरुआती झटके दिये। डेवन कॉन्वे (शून्य) को अर्शदीप सिंह और रचिन रविंद्र (एक) को हार्दिक ने आउट किया। दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने टिम रॉबिन्सन के साथ मोर्चा संभाला।

ये भी पढ़े

बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलेगा तो उसकी जगह स्कॉटलैंड लेगा: ICC

दोनेां बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम रॉबिन्सन 15 गेंदों में 21 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मार्क चैपमैन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 79 रन जोड़े। 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। फिलिप्स ने 40 गेंदों में चार चौके और छह छक्के लगाते हुए 78 रनों की पारी खेली। 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्क चैपमैन 24 गेंदों में 39 रन को आउटकर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने डैरिल मिचेल 18 गेंदों में 28 रन को आउट किया। अगली ही गेंद पर दुबे ने क्रिस्टियन क्लार्क (शून्य) का भी शिकार कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी और 48 रनों से मुकाबला हार गई। (वार्ता)

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

भरतनाट्यम नृत्यांगना स्नेहा के नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

म्यूजिकल ग्रुप की ‘सुरों की शाम’ संध्या में मशहूर गायको को दी गई श्रद्धांजलि Lucknow :  प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना स्नेहा रस्तोगी के नृत्य प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीत समूह रविराज म्यूजिकल ग्रुप ऑफ इंडिया के सुरों की शाम कार्यक्रम में धूम मचा दी। स्नेहा का नृत्य देख दर्शक भावविभोर हो गए। दर्शकों ने नृत्यांगना […]

Spread the love
Read More
शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
homeslider Uttar Pradesh

स्कूल में संकट, डिग्री में दम नहीं, रोजगार में रास्ता नहीं

स्कूल में संकट, डिग्री में दम नहीं, रोजगार में रास्ता नहीं संजय सक्सेना,लखनऊ, वरिष्ठ पत्रकार India’s education system : स्कूल की टूटी छत से शुरू हुई कहानी डिग्री लेकर बेरोजगार खड़े युवा तक पहुंचती है। यही भारत की शिक्षा व्यवस्था का सबसे कड़वा सच है। आज बच्चे पंखा, पानी, शिक्षक, सड़क और शौचालय के लिए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

देश की सियासत में वंदेमातरम पूरा या अधूरा की बहस

देश की सियासत में वंदेमातरम पूरा या अधूरा की बहस संजय सक्सेना,लखनऊ, Vande Mataram controversy : संसद से वंदेमातरम गीत को पूरा गाना अनिवार्य करने का कानून बनने के बाद राजनीतिक स्वार्थ के चलते कांग्रेस के कार्यक्रमों और कुछ अन्य सार्वजनिक मंचों तक से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पूर्ण गायन नहीं किए जाने को […]

Spread the love
Read More