पुलिस पर FIR का आदेश देने वाले जज को हटाने पर भड़के वकील-कोर्ट के बाहर प्रदर्शन

Untitled 4 copy 21
  • वकीलों ने बताया लोकतंत्र की हत्या, आंदोलन की चेतावनी

संभल।  संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर के अचानक हुए तबादले ने न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। बुधवार को इस तबादले के विरोध में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कोर्ट परिसर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘सीजेएम साहब को वापस लाओ’ की मांग बुलंद की। वकीलों का सीधा आरोप है कि पुलिस के आला अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश देने की सजा जज को तबादले के रूप में मिली है।

पुलिस पर कार्रवाई के आदेश के बाद रातों-रात ट्रांसफर

सीजेएम विभांशु सुधीर वही न्यायिक अधिकारी हैं, जिन्होंने हाल ही में संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का ऐतिहासिक आदेश दिया था। यह आदेश 9 जनवरी 2026 को दिया गया था और 12 जनवरी को सार्वजनिक हुआ था। पुलिस प्रशासन को एफआईआर दर्ज करने के लिए एक निश्चित समय-सीमा दी गई थी, जो 22 जनवरी को खत्म होने वाली थी। लेकिन इस समय-सीमा के खत्म होने से ठीक पहले, 20 जनवरी की रात को सीजेएम का तबादला सुल्तानपुर कर दिया गया। वकीलों ने इस टाइमिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे पुलिसिया दबाव का परिणाम बताया है।

ये भी पढ़े

विभागीय जेल परिक्षेत्रों पर IPS और DIG का कब्जा!

वकीलों ने बताया लोकतंत्र की हत्या, आंदोलन की चेतावनी

आज चंदौसी में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कहा कि आलम नामक युवक की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई का आदेश देने के कारण ही जज को निशाना बनाया गया है। यह पूरा विवाद 24 नवंबर 2024 की संभल हिंसा से जुड़ा है, जिसमें यामीन नामक व्यक्ति ने पुलिस पर अपने बेटे को तीन गोलियां मारने का आरोप लगाया था। वकीलों का कहना है कि जब न्यायपालिका पुलिस की मनमानी पर नकेल कसने की कोशिश करती है, तो इस तरह के तबादले न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ये भी पढ़े

आठ कोर्ट के बजाय चार कोर्ट पर छः बूथों से संबंधित लोगों का किया गया रजिस्ट्रीकरण

पुलिस महकमे में मचा रखी थी खलबली

18 सितंबर 2025 को कार्यभार संभालने वाले विभांशु सुधीर ने अपने कुछ ही महीनों के कार्यकाल में कई सख्त फैसले लिए थे। संभल हिंसा मामले के अलावा, उन्होंने इससे पहले एक फर्जी एनकाउंटर मामले में भी 13 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का कड़ा आदेश दिया था। पुलिस प्रशासन ने इन आदेशों पर बगावती रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था और हाईकोर्ट जाने की बात कही थी। अब विभांशु सुधीर की जगह आदित्य सिंह को संभल का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, लेकिन पुराने सीजेएम के जाने पर सियासत और विरोध दोनों गर्मा गए हैं।(BNE )

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More