शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

Untitled 4 copy 20

मुंबई। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में BSE का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़क गया। रुपये पर जारी दबाव का असर भी बाजार पर देखा जा रहा है। भारतीय मुद्रा फिलहाल 40 पैसे की गिरावट में है। सेंसेक्स 385.82 अंक गिरकर 81,794.65 अंक पर खुला। खुलने के कुछ ही देर बाद यह हरे निशान में गया लेकिन इसके बाद फिर बिकवाली तेज हो गयी। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 501.97 अंक (0.61 प्रतिशत) नीचे 81,678.50 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 91.50 अंक टूटकर 25,141 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 134.75 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 25,097.75 अंक पर रहा।

बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हो रही है। आईटी, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, वित्त और रसायन समूहों की कंपनियों में बिकवाली ज्यादा देखी गयी। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य, धातु, सार्वजनिक बैंक और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में थे। सेंसेक्स की गिरावट में ICICI बैंक, HDFC बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी और बीईएल का योगदान अधिक था जबकि सनफार्मा, अल्ट्रटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी बनी हुई थी। (वार्ता)

Spread the love

Business

JioHome का धमाकेदार ऑफर! 30 और 100 Mbps यूजर्स को Prime Lite फ्री

JioHome : JioHome ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। कंपनी के 30 Mbps और 100 Mbps प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब एक साल के लिए Amazon Prime Lite की मुफ्त मेंबरशिप मिलेगी। खास बात यह है कि इस ऑफर का फायदा केवल नए ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि […]

Spread the love
Read More
Business

सोना-चांदी फिर महंगे, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Spread the love
Read More