विभूतिखंड: बिना अनुमति के हाईकोर्ट परिसर में दबिश डालना तीन पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, निलंबित

Untitled 14 copy 12
  • अधिवक्ता की तहरीर पर दो दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। रोज की मंगलवार को विभूतिखंड क्षेत्र स्थित उच्च न्यायालय में फरियादियों और अधिवक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। वकील अपने-अपने चैंबर में बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनने में लगे थे कि इसी दौरान एक अधिवक्ता के चैंबर पर दो दरोगा व एक कांस्टेबल जा धमके और वकील के पास बैठे एक शख्स को पकड़ने के लिए दबिश दे दी।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

पुलिस का यह रवैया देख मानों अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूट पड़ा और बिना अनुमति अदालत परिसर में घुसे पुलिसकर्मियों को घेर लिया। वकीलों का ग़ुस्सा देख पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता की तहरीर पर दरोगा उस्मान खान, लाखन सिंह व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बिना अनुमति हाईकोर्ट में घुसकर दबिश देने वाले पुलिस के आलाधिकारियों ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

स्कॉलर्स होम
Central UP Education

स्कॉलर्स होम के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ICSE तथा ISC. 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। स्कॉलर्स होम स्कूल में कक्षा 10वीं एवं […]

Read More
Untitled 6 copy
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

पायलट के सूझबूझ से बची 132 यात्रियों की जान, जानें मामला लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर जा रही एक फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया, जिससे विमान में सवार 132 यात्रियों और क्रू की […]

Read More
नेपाल में भीषण सड़क हादसा
accidents Central UP Crime News homeslider Uttar Pradesh

मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

शादी से लौट रहे एक ही परिवार के साथ घटी यह घटना नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर करीब सुबह तीन […]

Read More