वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

Untitled 22 copy 4
  • मणिपुर गैंग रेप पीड़िता की मौत के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली। मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान गैंगरेप की शिकार एक 20 वर्षीय कुकी-ज़ो युवती ने इंसाफ की आस में दम तोड़ दिया। 10 जनवरी 2026 को गुवाहाटी के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मई 2023 में, जब मणिपुर में मैतेई-कुकी संघर्ष शुरू हुआ, 18 साल की यह लड़की इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में एटीएम से पैसे निकालते समय अगवा कर ली गई। आरोप है कि कुछ सशस्त्र लोगों ने उसे पहाड़ी इलाके में ले जाकर   किया और नाले में फेंक दिया। एक ऑटोरिक्शा चालक ने उसे बचाया।

ये भी पढ़े

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

जुलाई 2023 में कांगपोकपी पुलिस में शिकायत दर्ज हुई, FIR इंफाल ईस्ट के पोरोम्पत थाने में दर्ज की गई। CBI को मामला ट्रांसफर हुआ, लेकिन ढाई साल बाद भी कोई आरोपी पहचाना या गिरफ्तार नहीं हुआ। पीड़िता को गंभीर चोटें, गर्भाशय जटिलताएं और गहरा मानसिक आघात हुआ। वह कांगपोकपी, कोहिमा, गुवाहाटी के अस्पतालों में इलाज कराती रही, लेकिन ट्रॉमा से कभी उबर नहीं पाई। सांस लेने में तकलीफ, अनिद्रा जैसी समस्याएं बनी रहीं। कुकी-ज़ो संगठन जैसे ITLF और COTU ने इसे शर्मनाक बताया। मौत के बाद मोमबत्ती जुलूस निकाले गए, न्याय की मांग तेज हुई। यह घटना मणिपुर की महिलाओं पर हुई यौन हिंसा की कई घटनाओं में से एक है।

मणिपुर में मई 2023 से मैतेई (घाटी बहुसंख्यक) और कुकी-ज़ो (पहाड़ी जनजाति) के बीच हिंसा जारी है। मैतेई को ST दर्जा देने की मांग से शुरू हुआ विवाद भूमि, आरक्षण पर केंद्रित है। 260+ मौतें, 60,000+ विस्थापित, हजारों घर-धार्मिक स्थल जले। फरवरी 2025 में CM एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन लगा। अब ‘बफर जोन’ दोनों को अलग रखता है, लेकिन अलग प्रशासन की मांग बढ़ रही है। पीड़िता की मौत ने न्याय व्यवस्था की नाकामी पर सवाल खड़े किए हैं।

ये भी पढ़े

पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग

Spread the love

Sanatan
Analysis homeslider Politics

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

बात 28 मई 1996 की है। लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करने के दौरान संसद में भाषण दे रहे थे। इसी भाषण में उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को राम मंदिर/अयोध्या मुद्दे पर चेताया था कि आपको बीजेपी से लड़ना है, राम से मत लड़िए। […]

Spread the love
Read More
Politics
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

राजेश श्रीवास्तव Politics इन दिनों देश का संसद सत्र चल रहा है। सदन के बाहर आपको दो लड़के की जोड़ी खूब जुगलबंदी करते हुए दिख रही होगी। सरकार को घेरना का एक भी मौका पूरे विपक्ष में इन दों लड़कों की जोड़ी छोड़ नहीं रही है। आप समझ गये होंगे। यह जोड़ी है कांग्रेस के […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More