महर्षि आजाद राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज़

WhatsApp Image 2026 01 17 at 3.01.05 PM

भदोही: करीब 44 बरसों से निरंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने वाला महर्षि आजाद स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट का गवाह बनने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू होकर पहली फरवरी तक चलेगा। कुल 15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश से करीब दो दर्जन टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतीक महर्षि दूबे की अगुआई में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में फिर बड़ी प्रतिभाएं निकलकर सामने आएंगी। बताते चलें कि इस टूर्नामेंट ने टीम इंडिया को दो बड़े खिलाड़ी दिए हैं। यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे इसी महर्षि आजाद राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुम्भ से निकले हैं और आज पूरी दुनिया में अपने कौशल का डंका बजा रहे हैं।
गौरतलब है कि वहीं यशस्वी जायसवाल करीब-करीब तीनों फॉर्मेट में इंडिया के लिए खेल रहे हैं। वो अब तक 9 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं और टीम इंडिया के लिए मजबूत ओपनर बनकर उभरे हैं। मीडिया प्रभारी राजमणि पांडेय उर्फ भोले कहते हैं अपनी कलाई से गेंद स्पिन कराने का माद्दा रखने वाले यशस्वी फिलहाल बतौर गेंदबाज विश्व मंच पर नहीं उभरे हैं, लेकिन समय से साथ उनका यह हुनर भी पूरी दुनिया देखेगी। वहीं शिवम दुबे भारतीय टी-20 टीम में बतौर हरफनमौला खिलाड़ी खेलते हैं।

महर्षि आजाद स्टेडियम की बात करें तो इसकी दर्शक क्षमता करीब दो लाख है और यह लगभग 50 एकड़ में फैला ग्रीन फील्ड परिसर है। यहां क्रिकेट के अलावा जेवलिन थ्रो, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों की भी सुविधाएं हैं। स्टेडियम परिसर में इनडोर खेलों के लिए बैडमिंटन, टेनिस और टेबल टेनिस की व्यवस्था भी मौजूद है।

आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार का क्रिकेट महाकुंभ भी नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More
Bank Holiday
Business homeslider National

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

Bank Holiday अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 26 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे। इन पांच […]

Spread the love
Read More