अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे का उद्घाटन समारोह टला

Untitled 31 copy 2
  • सुंदरीकरण कार्य पूरा न हो पाने के कारण नहीं होगा कार्यक्रम
  • 21 जनवरी को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा सिंधी समाज

लखनऊ। अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस लखनऊ सहित पूरे देश में 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके साथ ही नाका हिंडोला चौराहे पर नवीनीकरण व सुंदरीकरण के कार्य नगर निगम द्वारा तेजी से चल रहा है कार्य पूरा न पाने के कारण इसके उद्घाटन कार्यक्रम को टाल दिया गया है। चेट्टी चंद मेला कमेटी की कोर कमेटी की टीम ने यह निर्णय लिया गया है।

सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी, नानक चंद लखमानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 21 जनवरी को सिन्धी समाज (आशियाना क्षेत्र व नाका हिंडोला) चौराहे पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम करके श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। 21 जनवरी को अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस राजधानी सहित पूरे देश में मनाया जायेगा।

सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी ने बताया कि नाका हिंडोला पर हेमू कालाणी चौराहे का नवीनीकरण का कार्य पूरा न हो पाने की वजह से इसका उद्घाटन कार्यक्रम थोड़े समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। काम में रुकावट न आए इस लिए कोर कमेटी ने इसका उद्घाटन कार्यक्रम का समय आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर लखनऊ की प्रमुख सिन्धी पंचायतों के मुखी गण जिसमें राकेश भावनानी,वासुदेव सचदेवा, सुदाम चंद,अशोक चांदवानी, नानक चंद लखमानी मौजूद रहे।

Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More