उत्तराखंड के 19 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिये चार करोड़ मंजूर

Untitled 10 copy 9

देहरादून। उत्तराखंड के 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिये चार करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर कर दी है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के पांच जनपदों के 19 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं कक्षा-कक्ष इत्यादि निर्माण कार्यों के लिये चार करोड़ 12 लाख की धनराशि मंजूर कर दी है, जिसमें पिथौरागढ़ जनपद के पाँच राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पौड़ी गढ़वाल के 10, ऊधमसिंह नगर दो तथा रूद्रप्रयाग व अल्मोड़ा जनपद के 1-1 प्राथमिक विद्यालय शामिल है। जिनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैड़ाग्राम पिथौरागढ़ में निर्माण कार्य हेतु रू0 14.12 लाख, तिलढुकरी को 23.50 लाख, गोलमानू 11.50 लाख, कुनिया 15.40 लाख तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोराबुंगा में निर्माण कार्य हेतु 28 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार पौड़ी जनपद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुनियाल व प्राथमिक विद्यालय मोली में कक्षा-कक्ष, प्राधानाध्यापक कक्ष इत्यादि के लिये 16.53-16.53 लाख, प्राथमिक विद्यालय मलाऊं 21.87 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किमोली 25.56, जबारोली 22.83, चोपड़ा 27.88, पल्ली 26.13, तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बणगांव, प्राथमिक विद्यालय बणगांव तथा टांडियू में विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों के लिये 25.10-25.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

जबकि ऊधमसिंह नगर जनपद में राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सडासडिया में निर्माण कार्य हेतु 17.01 लाख तथा राजकीय आर्दश प्राथमिक विद्यालय चन्देली थारूपट्टी में मरम्मत एवं बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिये 23.44 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। रूदप्रयाग जिले के खण्डानऊ प्राथमिक विद्यालय के लिये 33.96 लाख तथा अल्मोड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामासिंह के लिये 13.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। विभागीय मंत्री ने बताया कि पेयजल निगम तथा ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। डा. रावत ने बताया कि उक्त प्राथमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा।

Spread the love

Sugar prices
Business homeslider Uttar Pradesh

15% तक चीनी के दाम में गिरावट, अभी और सस्ती हो सकती है चीनी!

Sugar prices: त्योहारों के सीजन से पहले चीनी की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। थोक बाजार में पिछले कुछ दिनों के दौरान चीनी के दाम में करीब 15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Religion

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : आज आपके पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। […]

Spread the love
Read More
Rajasthan
homeslider Rajasthan

स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़

Rajasthan: राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। सरकार के मुताबिक, अगले तीन वर्षों में सरकारी स्कूलों के भवन, कक्षाओं, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 12,500 करोड़ […]

Spread the love
Read More