- महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव का मामला
सन्तकबीर नगर । वादी भावना देवी पत्नी स्व0 टुलूर चमार साकिन चकमहुआ थाना महुली जनपद सन्त कबीर नगर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पुत्र विक्रम 13 जनवरी की शाम को दवा लेने मोलनापुर गया हुआ था तभी पुराने बकाया पैसे को लेकर आशीष अग्रहरी पुत्र अज्ञात साकिन मोलनापुर थाना महुली जडनपद संतकबीर नगर अपने दो अन्य साथियों -आदित्य सिंह पुत्र अनिल सिंह उत्तम सिंह पुत्र संजय सिंह पता अज्ञात नई मोटरसाइकिल रोकर चाबी निकाल लिया तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पैसे की मांग की विक्रम द्वारा तत्काल पैसे ना होने की बात कही जिसका उन लोगों ने गाड़ी की चाबी देने से मना कर दिया।
- मु0अ0सं0-23/2026 धारा 352/351(3)/115(2)/126(2)बीएनएस व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना महुली जनपद
इसी बात को लेकर बाद विवाद हो गया जिसमें उक्त लोगों ने विक्रम को मारपीट कर घायल कर दिया तथा गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी भी दी, विवरण उक्त मामले में मौली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
