बरसाना की होली: 24 से 26 फरवरी तक राधा-कृष्ण प्रेम की जीवंत लीला

बरसाना और नंदगांव में इस बार की होली का कार्यक्रम तय हो चुका है। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी मंदिर में लड्डू होली के साथ होगा, जिसमें फाग गीतों की तान और प्रसाद वितरण के बीच पूरा धाम गुलाल में रंग जाएगा।

25 फरवरी को बरसाना में लठमार होली का आयोजन होगा। रंग-बिरंगी गलियों में हुरियारिन घूंघट ओढ़कर लाठियां थामेंगी, जबकि नंदगांव के हुरियारे ढाल सजाकर राधा के आंगन में प्रवेश करेंगे। पहली लाठी की थाप के साथ जय राधे का उद्घोष गूंजेगा।

26 फरवरी को यह लीला नंदगांव में आयोजित होगी। बरसाने की गोपियां नंदगांव की गलियों में ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ थिरकेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर सेवायत, आयोजन समितियां और प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं।

बरसाना की होली केवल तीन दिनों का पर्व नहीं है, बल्कि चालीस दिवसीय परंपरा है। वसंत पंचमी से श्रीजी मंदिर में समाज गायन शुरू होता है और महाशिवरात्रि को लठमार होली की प्रथम चौपाई के साथ प्रमुख उत्सव का प्रारंभ होता है।

PM MODI
homeslider Politics

PM Modi पर ‘आतंकवादी’ टिप्पणी से सियासत गरम

खरगे के बयान पर BJP का तीखा पलटवार तमिलनाडु चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ा विवाद, NDA और AIADMK पर भी साधा निशाना PM Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। […]

Read More
China Taiwan Conflict
homeslider International

China Taiwan Conflict :क्या चीन के दबाव में रद्द हुआ ताइवान राष्ट्रपति का दौरा? जानें पूरा मामला

China Taiwan Conflict : ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को अपना प्रस्तावित अफ्रीका दौरा टालना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला उस समय लिया गया जब उनकी उड़ान के मार्ग में आने वाले तीन देशों- सेशेल्स, मॉरीशस  और मेडागास्कर – ने अचानक अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति वापस ले ली। ताइवान […]

Read More
homeslider International

ईरान-अमेरिका टकराव के बीच बढ़ी कूटनीतिक हलचल: ट्रंप सीधे शीर्ष नेतृत्व से कर सकते हैं बात

इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है। सीजफायर खत्म होने में महज एक दिन शेष रहने के बीच डोनाल्ड ट्रंप  की बेचैनी बढ़ती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान की ओर से शांति वार्ता पर कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के बाद ट्रंप अब सीधे ईरान के शीर्ष नेतृत्व […]

Read More