सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी की एंट्री, पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखी नई किताब की झलक

New Delhi: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रख दिया है। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक अकाउंट शुरू किया और पहली पोस्ट के जरिए अपनी आगामी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा की। सोनिया गांधी की इस पोस्ट को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। पोस्ट किए जाने के करीब चार घंटे के भीतर इसे 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए, जबकि उनके फॉलोअर्स की संख्या 22 हजार से अधिक पहुंच गई।

पहली पोस्ट में क्या है खास?

सोनिया गांधी ने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की झलक दिखाने वाला वीडियो पोस्ट किया। दोपहर करीब 1 बजे तक इस पोस्ट को 80,900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे और उनके अकाउंट पर लगभग 22,600 फॉलोअर्स हो गए थे। अपनी पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने लिखा कि वह अपनी किताब की पहली झलक सभी के साथ साझा करके बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह किताब प्रेम, कर्तव्य और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। साथ ही, उन्होंने पाठकों के साथ अपनी किताब साझा करने को लेकर उत्साह भी जाहिर किया।

राहुल और प्रियंका गांधी को किया फॉलो

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की मौजूदगी इसलिए भी खास है, क्योंकि करीब 79 वर्षीय सोनिया गांधी इससे पहले इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं थीं। उनके अकाउंट शुरू करते ही राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा होने लगी। सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी फॉलो किया है। कांग्रेस नेताओं ने उनके सोशल मीडिया पर आने का स्वागत किया और उनकी आगामी किताब को लेकर भी उत्सुकता जाहिर की।

10 नवंबर को प्रकाशित होगी किताब

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का प्रकाशन 10 नवंबर को होना है। इस किताब में उनके व्यक्तिगत अनुभवों, रिश्तों और जीवन के अहम पड़ावों से जुड़े कई पहलुओं को सामने लाए जाने की उम्मीद है। किताब में इटली में बीते उनके बचपन से लेकर कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात तक की कहानी शामिल है।

ये भी पढें

एशियन पैरा गेम्स 2026: सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार में शादी के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों और परिवार में हुई दुखद घटनाओं के बाद के अनुभवों का भी जिक्र किया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सोनिया गांधी की किताब को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस किताब के विमोचन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

किताब के प्रकाशन को लेकर भी हुई थी चर्चा

सोनिया गांधी की इस किताब को लेकर पहले भी चर्चा सामने आई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने इसे प्रकाशित करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद किताब के प्रकाशन को लेकर सवाल उठे थे। अब इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट के जरिए सोनिया गांधी ने किताब की झलक साझा कर पाठकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

RSS से BJP अध्यक्ष और गृह मंत्री तक, ऐसा रहा अमित शाह का सफर

एशियन पैरा गेम्स 2026: सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

Today’s Horoscope : प्यार में बढ़ेंगे कदम, शादी के फैसले में बरतें सावधानी!

शिक्षक MLC चुनाव में सपा को मिली बड़ी ताकत

जियो IPO की धूम! चार घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब, QIB ने लगाई बड़ी बोली

 

 

Spread the love

Amit Shah Birthday
homeslider National

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

Amit Shah Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शाह की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने माओवाद की चुनौती और […]

Spread the love
Read More
Amit Shah Birthday
homeslider National

RSS से BJP अध्यक्ष और गृह मंत्री तक, ऐसा रहा अमित शाह का सफर

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर 2026 को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय राजनीति में संगठनात्मक रणनीति और चुनावी प्रबंधन के लिए पहचाने जाने वाले अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। आगे चलकर वह भारतीय जनता […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

BJP को संजय निषाद का अल्टीमेटम, ‘आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे’

यूपी चुनाव से पहले सहयोगी दल के तेवर तल्ख मछुआरा समाज के आरक्षण पर जल्द निर्णय लेने की मांग; बोले- निषाद पार्टी के बिना सत्ता अधूरी Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले BJP के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और […]

Spread the love
Read More