ANTF यूनिट आगरा: पन्द्रह लाख की अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 8 copy 11
  • पांच किलो 753 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन व 235 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद के अलावा आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो तस्करों को ANTF  यूनिट आगरा की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से पांच किलो 753 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन व 235 रूपए की नकदी बरामद हुई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 15 लाख के आसपास आंकी गई है। ANTF  ने दोनों तस्करों को रसूलपुर पुलिस को सौंप दिया है।

नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद जिले के अलावा आसपास जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करने की सूचना मिलने पर पर ANTF  यूनिट आगरा ने तस्करों की गर्दन दबोचने के लिए जाल बिछाया। ANTF  थाना आगरा के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा की टीम ने रसूलपुर पुलिस के सहयोग से बुधवार को मुखबिर की सूचना फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित बरी चौराहा के पास से दो तस्करों को उस समय धरदबोचा जब वे चरस की खेप लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहे थे।

उपनिरीक्षक गौरव शर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मोतीहार चंपारण बिहार के बेरिया गांव निवासी अजय साहनी व सूरज बताया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह लोग अवैध चरस नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद जिले के अलावा आसपास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Crime News

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हुसैनगंज: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

हादसा या आत्मघात होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर […]

Spread the love
Read More