प्रयाग में दुर्गा मंदिर द्वारा विशाल भंडारा

लखनऊ। आज माघ मेले के लिए भंडारा बारह हज़ार किलो सामग्री और सत्तर कर्मचारी और लगभग पचास कार्यकर्ता प्रयाग के लिए रवाना हुए। सामग्री कल भी भेजी जाएगी। टेंट और कम्बल की भी भारी मात्र में व्यवस्था की गई है। भंडारा 18 जनवरी  तक चलेगा। मंदिर की और से प्रति वर्ष माघ माह में मकर संक्रांति भंडारे का आयोजन किया जाता है। ये भंडारा परेड ग्राउंड में विश्व हिन्दू परिषद् के शिविर के साथ रहेगा। भंडारे में चाय नाश्ता दोपहर का भोजन रात्रि भोजन सांयकाल का नाश्ता, सभी दिन भर चलेंगे। मंदिर की तरफ से टेंट की अस्थायी व्यवस्था भी की गयी है। तीर्थयात्रियों को इस भंडारे के माध्यम से गरमा ताजे भोजन की निशुल्क सुविधा प्राप्त हो जाती है।

समाज में ऐसी मान्यता है कि मकर राशी में देवताओं के दिन का आरम्भ होता है, इसलिए इस दिन किये पुन्य कर्म का अनन्त गुना फल मिलता है। विशेषकर दान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ये भंडारा मौनी अमावस्या तक नित्य चलेगा। समाज का इस भंडारे में पूर्ण सहयोग रहता है। लोग भंडारा सामग्री मंदिर भेजते रहते हैं, जो लोग नहीं जा पाते उनको भंडारा सहयोग से दान और स्नान का पुन्य घर बैठे प्राप्त हो जाता है। सामग्री को भेजते समय सेवको का सम्मान करने के लिए सर्व ताराचंद अग्रवाल, विनोद जी अस्थाना, प्रदीप जी शुक्ल, राजेंद्र गोयल विशेष रूप से उपस्तिथ थे।

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More