50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा जी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 01 10 at 3.52.20 PM
  • दरोगा ने खाकी को किया शर्मसार
  • महराजगंज में एंटी करप्शन टीम ने 2019 बैच के दरोगा रंगे हाथ पकड़ा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2019 बैच के दारोगा मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फरेंदा थाने पर सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक मामले में की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार दारोगा मोहम्मद अशरफ खान मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी है और महराजगंज जनपद में तैनात था। उसके खिलाफ एंटी करप्शन विभाग से शिकायत मिली थी कि वह किसी मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने गोपनीय जांच की। आरोप सही पाए जाने के बाद एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी दारोगा ने 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शिव मनोहर यादव ने कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी दारोगा को घूस लेते समय गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शिव मनोहर यादव ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी दारोगा की भूमिका से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जाएगी। टीम यह भी पता लगा रही है कि इस घूसखोरी में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी तो शामिल नहीं है।

एंटी करप्शन टीम ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई और विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

IAS TransferNayaLook
homeslider Uttar Pradesh

UP IAS Transfer: रिंकू सिंह राही को नई तैनाती, कई जिलों के DM बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है, वहीं कई अधिकारियों को शासन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। यह तबादला सूची प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिसमें जिलों […]

Read More
Untitled 9 copy
Crime News homeslider National

सबने लिए दही-बड़े का लुत्फ, अब 58 लोग अस्पताल में भर्ती

एक बुगुर्ज की मौत के बाद सवालों के घेरे और सबके निशाने पर सरकार स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी पहुंचे अस्पताल, सभी का हाल-चाल जाना नया लुक डेस्क नई दिल्ली। डॉक्टर, परिजन और बड़े-बुजुर्ग भले ही गला फाड़-फाड़कर चिल्लाएं कि ‘स्ट्रीट फूड’ नहीं खाना चाहिए। लेकिन तब तक लोगों को फर्क नहीं पड़ता, जब तक […]

Read More
हिमाचल
Crime News homeslider National

सीने में उठा दर्द, खुद को संभाल पाता ड्राइवर तक तक… हुआ ये बड़ा हादसा

गोते खाकर सड़क पर पलटी चम्बा से ऊना जा रही बस, 26 घायल, दो गम्भीर 40 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी बस, लेकिन रास्ते में हार्ट अटैक ने सबको अटकाया नया लुक डेस्क नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के लिए तीन मई ‘BLACK SUNDAY’ बनकर आया। सूबे के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में रविवार, […]

Read More