लेपर्ड की खालों और हड्डियों के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 01 10 at 8.30.28 AM

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और नैनीताल वन प्रभाग की टीम ने नैनीताल जिले के पंगोट क्षेत्र से लेपर्ड की दो खालों और भारी मात्रा में हड्डियों के साथ एक वन्यजीव तस्कर महेश सिंह कपकोटी पुत्र स्व0 जसवंत सिंह निवासी कपकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर गिरफ्तार किया है। बरामद खालें क्रमशः 7 और 6 फिट लम्बी और हड्डियों का वजन करीब साढ़े चार किलो है। खालें व हड्डियां 6 माह पुरानी होने की सम्भावना है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से जनपद बागेश्वर क्षेत्र से वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था, जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। कल जब ये तस्कर खालों को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए नैनीताल पहुंचा तो टीम ने इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

अभी आगे डिटेल इण्टेरोगेशन के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि पोचिंग कब, कहां और किस जंगल में किस तरह की गयी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध नैनीताल की नगरपालिका फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल वन प्रभाग आकाश गंगवार ने बताया कि अभी प्रारम्भिक पूछताछ में इसके और भी साथियों की भूमिका सामने आयी है जिस पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More