सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेदांता में प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता कि ओस्क का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026 01 09 at 7.14.03 PM
  • सोचो मत – बात करो” प्रोस्टेट कैंसर पर समाज में खुली बातचीत की जरूरत
  • समय पर जांच से प्रोस्टेट कैंसर 100% ठीक हो सकता है : राकेश कपूर 
  • विधायक ने निजी क्षेत्र में अनिवार्य सालाना स्वास्थ्य पर दिया जोर 
  • तंबाकू छोड़ें, मधुमेह-मोटापे से बचें: विधायक की जनता से अपील 

विजय श्रीवास्तव 

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में मेदांता कैंसर इंस्टिट्यूट द्वारा संचालित “सोचो मत – बात करो – प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रोस्टेट कैंसर किओस्क की शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रोस्टेट कैंसर जैसे संवेदनशील विषय पर समाज में खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गाँव, शहर और मोहल्ले, हर स्तर पर इस बीमारी के लक्षणों और समय पर जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।

यदि प्रोस्टेट कैंसर का समय रहते पता चल जाए, तो इसका शत-प्रतिशत इलाज संभव है। विधायक ने प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “प्रिवेंशन इस बेटर दैन क्योर” केवल एक कथन नहीं, बल्कि आज की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस भारत ने विश्व को योग दिया, उसी भारत में आज लगभग 11 करोड़ लोग मधुमेह (डायबिटीज़) से पीड़ित हैं। वहीं, मोटापा तेज़ी से बढ़ रहा है और अनुमान है कि 2030 तक मोटापे से ग्रसित विश्व का हर ग्यारहवां बच्चा भारत में होगा, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने यह भी सुझाव दिया कि प्राइवेट सेक्टर में हर वर्ष प्रिवेंटिव मेडिकल चेकअप को अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लोगों को समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट मिलती है, तो वे खान-पान सुधार, नियमित व्यायाम और आवश्यक निवारक उपायों के माध्यम से गंभीर बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं। तम्बाकू निषेध पर जोर देते हुए विधायक ने कहा कि तम्बाकू का सेवनपूरी तरह बंद किया जाना चाहिए और बच्चों व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

पर्यावरण और स्वास्थ्य के आपसी संबंध पर प्रकाश डालते हुये मेदांता हॉस्पिटल से आग्रह किया कि वह ग्रीन एनवायरमेंट और सस्टनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने वाले जनजागरूकता अभियानों की शुरुआत करे। उन्होंने अपने साप्ताहिक जनसंवाद अभियान “आपका विधायक – आपके द्वार” का उल्लेख करते हुए बताया कि इस दौरान नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। साथ ही, उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल से अपील की कि महीने में कम से कम एक दिन इस अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के अंतर्गत 1-मिनट स्क्रीनिंग, पेनल डिस्कशन और फिटनेस एक्टिविटीज के माध्यम से आमजन तक निवारक स्वास्थ्य सेवाओं का संदेश पहुँचाया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने इस अभिनव पहल के लिए मेदांता हॉस्पिटल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। इस मौके पर डॉ. राकेश कपूर (मेडिकल डायरेक्टर), डॉ. अनीस श्रीवास्तव (डायरेक्टर यूरोलॉजी), डॉ. मनमीत सिंह, रवि सिंह, अमित पाठक, डॉ. रेशम श्रीवास्तव एवं डॉ. नीरज रस्तोगी , उतरठिया व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More