आईजीआरएस निस्तारण में महराजगंज पुलिस को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

WhatsApp Image 2026 01 08 at 7.08.11 PM
  • जिले के 17 थानों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम – एसपी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! राज्य स्तर से जारी दिसंबर माह के समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के 17 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है, जो पुलिस प्रशासन के लिए गर्व का विषय है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मीडिया को बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस इस वर्ष नौवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने इस सफलता पर समस्त पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More