फर्जी सरकारी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, RRB-रेलवे नहीं बल्कि 40 विभागों के नाम पर चल रहा था खेल

ed 1767862384

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर में फैले एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई में सामने आया है कि एक संगठित गिरोह भारतीय रेलवे ही नहीं, बल्कि 40 से अधिक सरकारी विभागों और संस्थानों के नाम पर युवाओं को ठग रहा था। यह मामला सामने आने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है।

शुरुआती जांच में यह घोटाला रेलवे भर्ती से जुड़ा बताया गया था, लेकिन जब ईडी ने गहराई से जांच की तो पता चला कि गिरोह ने कई केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों के नाम का दुरुपयोग किया। आरोपी सरकारी वेबसाइट जैसे दिखने वाले ईमेल अकाउंट और फर्जी दस्तावेजों के जरिए युवाओं को जाल में फंसाते थे।

ज्वॉइनिंग लेटर और ट्रेनिंग का झांसा

पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे जाते थे और कुछ मामलों में ट्रेनिंग जॉइन कराने का दावा भी किया गया। भरोसा बढ़ाने के लिए कुछ उम्मीदवारों को शुरुआती महीनों में वेतन भी दिया गया। इसके बाद उनसे प्रोसेसिंग फीस, पोस्टिंग चार्ज और अन्य खर्चों के नाम पर बड़ी रकम ली जाती थी।

ईडी ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और गुजरात समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। जांच एजेंसी का मानना है कि इस नेटवर्क का संचालन संगठित तरीके से किया जा रहा था और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।

IND vs BAN Clash: तनाव के माहौल में जनवरी में फिर टकराएंगे भारत-बांग्लादेश

प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले को मनी लॉन्ड्रिंग के नजरिए से भी देख रहा है। छापेमारी के दौरान कई डिजिटल सबूत, बैंक लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।

युवाओं के लिए चेतावनी

इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियों ने युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी भी सरकारी नौकरी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।

Spread the love

Prayagraj
Crime News Uttar Pradesh

BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने पुलिस से […]

Spread the love
Read More
National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
National

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पति के पर्सनल लोन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की अदायगी के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस रवैये पर […]

Spread the love
Read More