बेटी को प्रेग्नेंट करने वाले पिता को कोर्ट ने दी सजा ए मौत

Court

अपनी बेटी का यौन शोषन करने उसे प्रेग्रेंट करने के जुर्म में दोषी करार पिता को मौत की सजा सुनाई गई है। यह सजा तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में जिला पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिरुनेलवेली जिले के पानागुडी इलाके में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर की दो पत्नियां हैं, उसकी दूसरी पत्नी की दो बेटियां हैं। उनमें से एक, 14 साल की है, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। बीते साल लड़की के शरीर में बदलाव दिखें तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई।

वहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती बताया। इससे लड़की की मां और डॉक्टर हैरान रहे गये। बहुत पूछने पर लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसका पिता साल 2024 से उससे यौन संबंध बना रहा था। मां ने बीते साल फरवरी में महिला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया। इस बीच, गर्भवती लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का DNA टेस्ट किया गया, जिससे यह साबित हुई कि बच्चे का बायोलॉजिकल पिता वही व्यक्ति है, जिसने अपनी बेटी का यौन शोषण किया था, जिससे वह गर्भवती हुई थी।

इस केस की सुनवाई तिरुनेलवेली POCSO कोर्ट में हो रही थी। DNA टेस्ट के सबूतों के आधार पर पॉक्सो कोर्ट ने बीते 5 जनवरी को मामले में अपना फैसला सुनाया। POCSO कोर्ट के जज सुरेश कुमार ने पिता को मौत की सजा सुनाई और अपनी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने और उसे गर्भवती करने के लिये 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जज ने यह भी आदेश दिया कि पीड़ित लड़की को तमिलनाडु सरकार 10 लाख रुपये का मुआवजा दे।

Spread the love

Ben Stokes
homeslider Sports

टेस्ट जीत के बाद विवाद में घिरे स्टोक्स, क्रिकेट जगत में मची हलचल

Ben Stokes इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। जीत के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन  जश्न मनाने के लिए एक नाइटक्लब पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान क्लब में मौजूद कुछ लोगों के […]

Spread the love
Read More
Hardik Pandya
homeslider Sports

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या… टीम इंडिया को बड़ा झटका

Hardik Pandya भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या  चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली  भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हार्दिक की […]

Spread the love
Read More
Aaj Ka Mausam 
homeslider National Weather

देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी तो कहीं मूसलाधार बारिश

Aaj Ka Mausam  देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून की ताजा रिपोर्ट में कई राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश […]

Spread the love
Read More