कन्नौज: फौलाद जैसी दीवार फांदकर दो कैदी फुर्र, धरी रह गई सुरक्षा

Untitled 8 copy 5
  • लापरवाही बरतने वाले डिप्टी जेलर, तीन जेल वार्डर निलंबित

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कन्नौज जिला जेल की फौलाद जैसी चहारदीवारी के बीच रविवार को उस समय सुरक्षा में सेंध लग गई जब दो बंदी कंबल की रस्सी बनाकर उसके सहारे दीवार फांद कर भाग निकले। यह घटना उस वक्त है जब नए साल के जश्न में पुलिसकर्मी और जिम्मेदार अफसर सराबोर थे। खास बात यह है कि करीब 22- 23 फीट ऊंची दीवार फांद कर क़ैदी फरार हो गए और जिम्मेदार अधिकारियों को भनक तक नहीं लग सकी। जेल प्रशासन को इसकी खबर तब लगी जब बंदियों की गिनती शुरू हुई।

इस घोर लापरवाही बरतने पर जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, हेड वार्डर शिवचरन और जेल वार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद की भूमिका की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच कानपुर के डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को सौंपी गई है।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More