उत्तर प्रदेश में पाँच नई शाखाएँ खोलकर अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

Untitled 6 copy 6
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का उत्तर प्रदेश में विस्तार
  • पाँच नई शाखाओं के साथ मजबूत कर रहा उपस्थिति

प्रयागराज। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए सालारपुर, धलेरी, धामपुर, भरवारी और मुंगरा बादशाहपुर में पाँच नई शाखाएँ शुरू कीं। यह कदम राज्य की विभिन्न वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, ताकि मोहल्ले के छोटे कारोबारियों से लेकर नए घर खरीदने वालों तक को आसानी से बैंकिंग सुविधाएँ मिल सकें। इन नई शाखाओं के साथ उज्जीवन एसएफबी ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में अपनी पकड़ और मजबूत की है। फिलहाल बैंक 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 98.8 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है। ये पाँचों माइक्रोबैंकिंग (एमबी) आधारित शाखाएँ ग्रुप लोन (जीएल) और इंडिविजुअल लोन (आईएल) की सुविधा देंगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बैंक की पहुँच और सेवाएँ दोनों बढ़ेंगी।

इस विस्तार पर बात करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के माइक्रोबैंकिंग और गोल्ड लोन प्रमुख विभास चंद्रा ने कहा, “उत्तर प्रदेश में इन पाँच नई शाखाओं की शुरुआत उन बाजारों में मौजूदगी बढ़ाने की बैंक की रणनीति का हिस्सा है, जहाँ मजबूत आधार और ग्राहकों की माँग काफी अधिक है। राज्य में छोटे कारोबारियों, स्वरोज़गार करने वालों और माइक्रो एंटरप्राइजेज़ की संख्या काफी अधिक है, जो वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की बैंक की प्राथमिकता से पूरी तरह मेल खाती है। ज़मीनी स्तर पर मजबूत मौजूदगी के जरिए बैंक का लक्ष्य ग्राहकों तक और करीब से पहुँचना, साथ ही स्थानीय आर्थिक विकास में भी सहयोग करना है। यह कदम उत्तर भारत के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता और इस क्षेत्र पर उसके रणनीतिक फोकस को और मजबूत करता है। उज्जीवन एसएफबी के 98.8 लाख ग्राहकों में 3.5 लाख सिर्फ एसेट वाले ग्राहक, 50.2 लाख सिर्फ लायबिलिटी वाले ग्राहक और 45.1 लाख ऐसे ग्राहक शामिल हैं, जिनके पास एसेट और लायबिलिटी दोनों तरह के संबंध हैं। यह बैंक की संतुलित और समावेशी विकास रणनीति को दर्शाता है। बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग्स और करंट अकाउंट, फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट, डीमैट और इंश्योरेंस सेवाओं के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस, हाउसिंग, एमएसएमई, कृषि, वाहन और गोल्ड लोन जैसी कई तरह की वित्तीय सुविधाएँ लगातार उपलब्ध करा रहा है।

विभिन्न क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने के लिए उज्जीवन एसएफबी बिज़नेस लोन के तहत 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक का लोन देता है। वहीं, अफोर्डेबल हाउसिंग लोन 5 लाख से 75 लाख रुपए तक, माइक्रो मॉर्गेज लोन 3 लाख से 15 लाख रुपए तक, गोल्ड लोन 25,001 रुपए से 25 लाख रुपए तक और वाहन लोन 26,000 रुपए से 5 लाख रुपए तक उपलब्ध हैं। जमा के मामले में भी बैंक आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है, जहाँ सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 7.25% तक और सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.95% तक ब्याज मिलता है। डिजिटल सुविधाओं के मोर्चे पर भी बैंक लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के लिए उज्जीवन ईज़ी और आसान इस्तेमाल के लिए स्थानीय भाषा, विज़ुअल और वॉइस आधारित ऐप ‘हैलो उज्जीवन’ ग्राहकों को बेहतर अनुभव देता है। इसके अलावा वीडियो बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं, ताकि हर तरह के ग्राहक सुरक्षित और बिना रुकावट लेन-देन कर सकें।

सितंबर 2025 तिमाही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहा। बैंक की कुल जमा राशि में सालाना आधार पर 15% बढ़त दर्ज की गई, जबकि कासा डिपॉजिट 22% की बढ़त के साथ 10,783 करोड़ रुपए तक पहुँच गया और 10,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार कर गया। वहीं, बैंक का कुल लोन पोर्टफोलियो 14% बढ़कर 34,588 करोड़ रुपए हो गया। रणनीतिक तौर पर किए गए विविधीकरण की वजह से सुरक्षित लोन की हिस्सेदारी बढ़कर 47% हो गई। इस तिमाही में बैंक ने अब तक का सबसे ज्यादा 7,932 करोड़ रुपए का डिस्बर्समेंट किया। एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला, जहाँ पीएआर घटकर 4.45% हो गया और जीएनपीए 2.5% पर स्थिर रहा। वित्त वर्ष 2026 की योजना के तहत बैंक ने इस तिमाही में 14 नई शाखाएँ भी खोलीं। साथ ही, उज्जीवन एसएफबी ने यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आरबीआई में आवेदन किया है, जिस पर फिलहाल निर्णय का इंतज़ार है।

Business

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार कई दिनों से जारी गिरावट के बाद अब तेजी लौटती नजर आ रही है। धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले कीमती धातुओं के दाम में आए इस उछाल ने खरीदारों का ध्यान खींचा है। अपने ऑल टाइम हाई से सोना करीब 28 फीसदी और […]

Read More
Gurugram
Business

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

Gurugram: डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन और कंटेंट इंडस्ट्री की प्रमुख उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में नियांस एजेंसी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम स्थित DLF साइबर पार्क के DLF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एजेंसी ने दूसरी बार आयोजित माडेक्स अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब […]

Read More
Business

कैरेट सोना असली है या नकली? घर पर ऐसे करें गोल्ड की शुद्धता की जांच

Gold Purity Test at Home: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्वेलरी की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है। सोना खरीदने में लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जिस कैरेट का सोना बेच रहा है, […]

Read More