कन्नौज जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो कैदी फरार

Untitled 3 copy 6
  • सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जेलर,डिप्टी जेलर समेत चार निलंबित
  • सुबह नियमित गिनती होने पर हुआ फरारी की घटना का खुलासा

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कानपुर परिक्षेत्र की कन्नौज जिला जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो विचाराधीन बंदी फरार हो गए। इस घटना से जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। फरारी की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में सर्किल प्रभारी डिप्टी जेलर समेत सुरक्षा में तैनात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। परिक्षेत्र डीआईजी ने कन्नौज जेल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जेल अवकाश होता है। साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से जेल प्रशासन के अधिकारियों ने जेल परिसर में नए वर्ष के स्वागत की पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में अधिकारियों और जेलकर्मियों के व्यस्त होने का लाभ उठाकर दो विचाराधीन बंदी अंकित पुत्र प्रेमचंद और डिंपी उर्फ शिवा पुत्र चमनलाल कम्बल की रस्सी बनाकर मेनवॉल फांदकर फरार हो गए। हज़रापुर थाना तालग्राम निवासी अंकित को 20 दिसंबर 2025 को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी प्रकार मलगवा थाना ठठिया निवासी डिंपी उर्फ शिवा को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 10 जून 2025 को जेल भेजा था।

सूत्रों के मुताबिक इन दोनों बंदियों ने जेल में मिले कंबलों को आपस में बांधकर रस्सी बनाई और इसी रस्सी के सहारे वह मेनवॉल को फांदकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह नियमित होने गिनती में जब दो बंदी कम पाए गए तो जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने बंदियों की तलाश में जगह जगह तलाश कराई। जेल की मेन वॉल पर कम्बल लटके मिलने पर बंदियों के फरार होने की पुष्टि हुई। डीजी जेल पीसी मीणा के निर्देश पर कानपुर जेल परिक्षेत्र के डीआईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने जेल पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

लापरवाही बरतने वाले इन अधिकारियों पर हुई कार्यवाही

कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों की फरारी के मामले में जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, हेड वार्डर शिव चरण और बैरेक प्रभारी शिवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी कानपुर जेल परिक्षेत्र के डीआईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कर्मियों को निलंबित करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश दिया गया।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Fashion Uttar Pradesh

किसान सम्मान निधि बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन Lucknow : किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार, 21 सितंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। राजधानी में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता राजा रामपाल पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं […]

Spread the love
Read More
Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More