हजरतगंज: नशे में धूत होकर में ड्रामा करने वाला नशेड़ी दरोगा सस्पेंड

Untitled 20 copy
  • नए साल के जश्न के दौरान नशे में धुत आरोपी अफसर से भी उलझ

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नए वर्ष पर आधी रात को सुरक्षा में तैनात नशे में धुत होकर हजरतगंज में ड्रामा करने वाले नशेड़ी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस से अभद्रता करने के साथ ही मौके पर पहुंचे डीसीपी से कमलेश दीक्षित से भी वह उलझ बैठा था। बाद में डीसीपी से माफी मांगी थी, लेकिन माफी काम नहीं आई और अफसरों की रिपोर्ट के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गयी।
दरोगा की पहचान सौम्य जायसवाल के रूप में हुई थी। उसकी तैनाती बाराबंकी पुलिस लाइन में है। दरोगा सौम्य अग्रवाल के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर एसपी को रिपोर्ट भेजी गई थी।

दरअसल, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। ताकि, ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सके और लोगों के जश्न में खलल न पड़े। दरोगा बैरिकेडिंग के बावजूद वहां से निकलना चाहता था। पुलिस से बहस के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए हजरतगंज चौराहे पर सख्त ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था। बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे दरोगा नशे की हालत में कार चलाते हुए हजरतगंज चौराहे पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने कार को दूसरी दिशा में ले जाने को कहा। इस पर सिविल ड्रेस में कार ड्राइवर दरोगा आगबबूला हो गया। उसने शीशा खोलकर वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी।

धमकी देने लगा 7 दरोगा ने जानबूझकर कार आगे बढ़ा दी। ड्यूटी पर तैनात दरोगा सीआई आशुतोष त्रिपाठी बाल-बाल बचे। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। दरोगा कार लेकर महानगर की ओर भागने लगा। आगे तैनात पुलिस बल ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कार सीधे बैरिकेडिंग पर चढ़ा दी। काफी बहस के बाद पुलिसकर्मियों ने हालात काबू किए।

Spread the love

UP Secretariat
homeslider Uttar Pradesh

UP Secretariat में दो निजी सचिवों को प्रमोशन, लेवल-12 में मिली नियुक्ति

UP Secretariat निजी सचिव श्रेणी-3 पर मिला प्रमोशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सचिवालय में कार्यरत दो निजी सचिव श्रेणी-2 के कार्मिकों को नियमित चयन के निजी सचिव श्रेणी-3 के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। शासन की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार दोनों अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹78,800 से ₹2,09,200) में पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन पाँच राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More