वीनस विलियम्स को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के लिए मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Untitled 6 copy 3
  • सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स

मेलबर्न । सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स को 18 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है। टूर्नामेंट आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। 45 वर्षीय वीनस विलियम्स लगभग 28 साल बाद मेलबर्न पार्क में वापसी करेंगी। उन्होंने यहां पहली बार 1998 में खेला था, जब उन्होंने दूसरे दौर में अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स को हराया था। हालांकि, क्वार्टरफाइनल में उन्हें अमेरिका की ही लिंडसे डेवनपोर्ट के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वीनस ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन से दो हफ्ते पहले ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में खेलने उतरेंगी, जहां उन्हें भी वाइल्ड कार्ड मिला है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियन ओपन से ठीक पहले वह होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) में होने वाले एक टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेंगी। वीनस विलियम्स आखिरी बार 2021 में मेलबर्न में खेलती नजर आई थीं। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल में दो बार उपविजेता रह चुकी हैं। 2003 और 2017 में, जब दोनों ही बार उन्हें फाइनल में बहन सेरेना से हार मिली थी।

वीनस ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया लौटकर बेहद उत्साहित हूं और ऑस्ट्रेलियन समर के दौरान प्रतिस्पर्धा करने को लेकर उत्सुक हूं। यहां मेरी कई शानदार यादें जुड़ी हैं और उस जगह पर लौटने का मौका मिलना मेरे करियर के लिए बहुत मायने रखता है। मेलबर्न पार्क में वीनस का रिकॉर्ड 54 जीत और 21 हार का रहा है। 2026 में यह 22वीं बार होगा जब वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में नजर आएंगी। टूर्नामेंट आयोजकों के अनुसार, वीनस विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की किमिको डेटे के नाम था, जिन्होंने 2015 में 44 साल की उम्र में यहां मुकाबला खेला था। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रेयस अय्यर, कप्तान ने गिनाईं युवा बल्लेबाज की खूबियां

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए कप्तान श्रेयस अय्यर Vaibhav Suryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में उन्होंने दो मैचों में अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई T20 सीरीज में टीम […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, फिर भी नहीं बने सबसे युवा ‘प्लेयर Vaibhav Suryavanshi T20I Record: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में वैभव ने दो शानदार अर्धशतक जड़े। तीसरे मैच में 81 रन की शानदार पारी के लिए 15 साल के वैभव को प्लेयर ऑफ द […]

Spread the love
Read More
Commonwealth Games 2026
Sports

पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजर मेडल पर, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में बड़ा मौका

ग्लासगो में भारतीय एथलीट्स दिखाएंगे दम, कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद Commonwealth Games 2026:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार अभियान जारी है। ग्लासगो में खेले जा रहे इस बड़े खेल आयोजन के पांचवें दिन यानी 27 जुलाई को भारत के कई एथलीट मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे। सोमवार का दिन […]

Spread the love
Read More