गोरखपुर के SSP राजकरन नय्यर बने DIG, राज्यपाल के निर्देश पर आदेश जारी

Untitled 17 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजकरन नय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पदोन्नत कर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा जारी किया गया। DIG पद पर पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। SSP रहते हुए राजकरन नय्यर ने गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आमजन के साथ पुलिस के विश्वास को बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठाए। उनकी कार्यशैली की लगातार उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की जाती रही है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर में SSP रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी उन्होंने कई विशेष अभियान चलाए। राज्यपाल के निर्देश पर जारी इस पदोन्नति आदेश को पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। उनके DIG बनने से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदोन्नति की खबर के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More
gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

योगी बोले- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के तो PM मोदी भारत के शिल्पी

gorakhpur: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Spread the love
Read More
Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More