चुनौती: हर कदम पर पुलिसिंग फेल, तमाम कोशिशों के बावजूद आज तक नहीं मिले कातिल

hatya NayaLook

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चार दिसंबर 2015, 27 फरवरी 2015, पांच मार्च 2016 व एक दिसंबर 2017। राजधानी लखनऊ पुलिस के लिए ये चार संगीन वारदातें काफी हैं। बदमाशों ने बेखौफ होकर दो महिलाओं सहित आठ लोगों की हत्या कर सनसनी फैला दी। ये कत्ल किसी अन्य जिलों में नहीं बल्कि वहां की सरजमीं पर हुईं, जहां रात-दिन लाल नीली लगी बत्ती वाली गाड़ियां सायरन बजाती हुई निकलतीं हैं। इस दौरान पुलिस चौकसी भी मजबूत होती है, लेकिन इन्हीं कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच बेखौफ बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर छह लाशें बिछा दी, जबकि दो महिलाओं की किसी धारदार हथियार से गला काट कर मौत की नींद सुला दिया। इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीमों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन आज तक हत्यारों का कुछ सुराग नहीं लग पाया। पुलिस की सुस्त विवेचना से यही लग रहा है कि पुलिस ने हार मान चुकी है और फाइलें दफन कर चुपचाप बैठ गई है।

राजधानी लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर एक नजर

पहली घटना  : मड़ियांव क्षेत्र के आईआईएम रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में चार पैर और दो महिलाओं के धड़ मिले। इस मामले में महिलाओं के शवों की पहचान कराने तथा हत्यारों की तलाश में पुलिस पूरा जोर लगा दिया, लेकिन दस साल बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।

दूसरी घटना : हसनगंज क्षेत्र स्थित चरही बाजार में HDFC  बैंक के एटीएम बूथ के बाहर असलहों से लैस बदमाशों ने एक कस्टोडियन सहित तीन लोगों के सीने में गोलियां बरसा कर मौत की नींद सुला दिया और नोटों से भरा बाक्स लूट कर भाग निकले। यह घटना उस स्थान पर हुई जहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन है जहां 24 घंटे पुलिस के जवान गन लेकर मुस्तैद रहते हैं। इस मामले में भी पुलिस आतंकी कनेक्शन से लेकर अन्य पहलुओं पर पड़ताल की, लेकिन खूनी लुटेरे हाथ नहीं लग सके।

तीसरी घटना  : विकासनगर सेक्टर तीन में बाइक सवार बदमाशों ने बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह व उसके साथी संजय मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले में भी पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन कातिल आज तक हाथ नहीं लग सके।

चौथी घटना  :  गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी मोहम्मद तारिक के सीने में गोलियों की बौछार कर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई थी जब मतगणना के दौरान शहर छावनी में तब्दील था। पुलिस कातिलों की तलाश में राजधानी लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों तक डेरा डाला, लेकिन हत्यारे हाथ नहीं लग सके। पुलिस की कार्यशैली पर गौर करें तो 2015,2016 व 2017 , 18,19,20,21,22,23,24,25 के बाद अब नए साल 2026 का आगाज हो गया, लेकिन कई संगीन वारदातों का पुलिस राजफाश करने में नाकाम रही।

Spread the love

Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

BBD में पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; दूसरा बाल-बाल बचा

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर दो बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद हमलावर ए अहमद सौदागर Lucknow: BBD थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने BBD कॉलेज के दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली गाजियाबाद निवासी नितीन की हथेली में लगी, जबकि उसका साथी शुद्धांशु बाल-बाल बच […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

महिला के सिर से लेकर शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान सोशल मीडिया के आधार पर परिवारजन ने की शिनाख्त पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते नौ अप्रैल 2026 को काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास महिला की हत्या कर फेंकी गई […]

Spread the love
Read More